08 जून 2025 हिंदी न्यूज़: NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, कोरोना वायरस के आंकड़ों ने डराया, देश में कुल 5755 मामले
08 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने से एक दिन पहले रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने 11 साल के कार्यकाल में महिला नीत विकास को पुन: परिभाषित किया है वहीं देश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कुल मरीजों की संख्या 5755 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से चार मरीजों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, केरल में एक-एक मौत दर्ज की गई है। जनवरी से लेकर अब तक देश में 59 मौतें हो चुकीं हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामले 665 हैं। दिल्ली में इस साल कोरोना से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। एलन मस्क के साथ अपने टकराव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटते नजर नहीं आ रहे। उन्होंने शनिवार को साफ किया कि मस्क के साथ रिश्ते को सुधारने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और चेतावनी दी कि अगर मस्क आगामी चुनावों में डेमोक्रेट्स की मदद करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें ‘‘गंभीर परिणामों’’ का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है।
08 जून 2025 हिंदी न्यूज़: NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, कोरोना वायरस के आंकड़ों ने डराया, देश में कुल 5755 मामले
वर्ष 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में राजग की सरकार बनेगी: अमित शाह
कहां से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? आरा में केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब
चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग पूछते हैं कि आप कहां से चुनाव लड़ेंगे? तो मैं बता दूं कि मैं और मेरी पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूती देने के लिए बिहार की 243 सीट पर... एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए, चिराग पासवान हर सीट पर, चिराग पासवान बनकर चुनाव लड़ने का काम करेगा। ऐसे में एनडीए की बड़ी जीत की ओर हम लोग अग्रसर हों ये मेरा लक्ष्य है।
बिहार में कानून का राज, घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तय : संजय जायसवाल
कांग्रेस के तीन विधायकों ने तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
तीन नए मंत्रियों के शामिल होने से रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर हफ्तों से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया। यह मंत्रिमंडल विस्तार मंत्रिमंडल में नियुक्तियों और पार्टी पदों के संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेतृत्व के बीच हाल में हुई चर्चा के बाद हुआ है।
मुख्यमंत्री समेत तेलंगाना मंत्रिमंडल की कुल संख्या 18 है। मौजूदा मंत्रिमंडल में तीन नए विधायकों के शामिल होने के साथ ही मंत्रियों की संख्या बढ़ कर अब 15 हो गई। फिलहाल मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त हैं।
