07 जून 2025 हिंदी न्यूज़: केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा
07 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: केदारनाथ यात्रा के बीच में एक हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है, बताते हैं कि यह घटना फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में सामने आई जहां हेलीकॉप्टर को अचानक सड़क पर लैंड करना पड़ा, घटना के पीछे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, जिसके चलते ऐसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 में शामिल होने के लिए कनाडा का दौरा करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी को खुद कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का फोन आया था। इस कॉल के दौरान कनाडा के पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी7 का न्योता दिया। श्रीनगर और कटरा के बीच आज से वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं शुरू हो जाएगी।
07 जून 2025 हिंदी न्यूज़: केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, राहुल ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा
कश्मीर में उत्साह से साथ मनाई गई 'ईद-उल-अजहा'
राहुल चुनावी हारों से हताश होकर लगा रहे आरोप: जेपी नड्डा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ थे। उन्होंने कहा कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी।
राहुल गांधी ने ‘‘मैच फिक्सिंग'' का किया दावा
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘मैच फिक्स’’ किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है।
केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अस्पताल में शाइन टॉम चाको से मुलाकात की
महाराष्ट्र: कल्याण में बकरीद के दौरान दुर्गाडी मंदिर बंद, शिवसेना ने जताया विरोध
अमित शाह का तमिलनाडु दौरा: मीनाक्षी मंदिर में करेंगे पूजा
बावनकुले ने 'महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग' वाले बयान पर राहुल गांधी को घेरा
बेंगलुरु भगदड़ मामला : सीआरएफ ने राज्य सरकार को निलंबित करने का आग्रह किया
कनाडा ने भी माना भारत का लोहा
कोविड-19 का केरल, दिल्ली और बंगाल में सबसे ज्यादा असर
401 अग्निवीर भारतीय सेना में हुए शामिल
ईद-उल-अजहा की राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया है, "ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था और अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।
ट्रंप ने विवादित 'क्विट स्काईज' प्रोग्राम किया बंद
बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष के काफिले में घुसा ट्रक
रूस ने यूक्रेन में 400 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं
एलन मस्क के सोशल मीडिया पोल को मिला लोगों का भारी समर्थन
उत्तरी चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप
फिल्म निर्माता मनीष गुप्ता पर चाकू से अपने वाहन चालक को घायल करने का मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि चालक के वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद मनीष ने उसे चाकू से घायल कर दिया था। वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात सागर संजोग बिल्डिंग स्थित गुप्ता के आवास में हुई। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने कथित तौर पर अपने तीन साल पुराने चालक रजीबुल इस्लाम लश्कर (32) को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि गुप्ता पर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
