देश

केदारनाथ यात्रा के बीच हाईवे में एक 'हेलीकाप्टर' की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आया Video

​​केदारनाथ यात्रा के फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है इसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है और किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Image

केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ यात्रा के बीच में एक हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है, बताते हैं कि यह घटना फाटा बड़ासू के पास बीच हाईवे में सामने आई जहां हेलीकॉप्टर को अचानक सड़क पर लैंड करना पड़ा, घटना के पीछे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई जा रही है, जिसके चलते ऐसा हुआ।

बताते हैं कि हेलीकाप्टर ने बड़ासू हैली पैड से केदारनाथ के लिए भरी थी उडान पायलट समेत 6 लोग सवार थे, इस हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं और नजदीकी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए जा रहा था कि रास्ते में ये घटना सामने आई, बताया जा रहा है कि पायलट ने सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग की, ऐसा करके उसने अपनी सूझबूझ से यात्रियों की जान को बचाया।

हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है

इस हादसे की खबर के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है वहीं

हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है।

तीन हफ्ते पहले भी केदारनाथ में हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूटा था

करीब तीन हफ्ते पहले केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूट गया था हालांकि गनीमत ये रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई वह ऋषिकेश एम्स का था, जो कि मरीज को लेने केदारनाथ पहुंचा था पर हेलीपैड से करीब 20 किलोमीटर पहले इसकी इमरजेंसी लैडिंग करवानी पड़ी, उसी दौरान विमान अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और इसके पीछे का हिस्सा टूट गया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article