LIVE

आज का मौसम , 5 January 2024 Updates: उत्तर भारत में अधिकतम तापमान कई डिग्री नीचे लुढ़का, दिल्ली का AQI बहुत खराब

आज का मौसम, 5 January 2024 Live Updates

आज का मौसम , 5 January 2024 Updates: उत्तर भारत में अधिकतम तापमान कई डिग्री नीचे लुढ़का, दिल्ली का AQI बहुत खराब

आज का मौसम, 5 January 2024, Aaj ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Forecast: उत्तर भारत में घने कोहरे एवं शीतलहर का दौर जारी है, उत्तराखंड मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के मुताबिक, आज 4 जनवरी से अगले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जबकि इसके बाद 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। राजधानी दिल्ली एनसीआर के साथ साथ उत्तर भारत के इलाकों में ठंड का कहर जारी है, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री वही अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक जाने की संभावना है।पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं कश्मीर में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है। इसका असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए आज का मौसम के ताजा अपडेट्स-

JAN 05, 2024 20:46 IST

दिल्ली में बिजली की खपत बढ़ी

दिल्ली में इस बार सर्दी के मौसम में बिजली की मांग शुक्रवार को अब तक के उच्चतम स्तर 5,559 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य भार प्रेषण केंद्र के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में भीषण सर्दी के बीच बिजली की मांग पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर 5,559 मेगावाट दर्ज की गई।
JAN 05, 2024 17:24 IST

Punjab-Haryana Weather: पंजाब, हरियाणा में शीत लहर जारी

पंजाब और हरियाणा शुक्रवार तड़के शीत लहर की चपेट में रहे और घने कोहरे के कारण दृश्यता बाधित हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद और पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, हिसार, भिवानी और सिरसा में भी रात में कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.3 डिग्री सेल्सियस, 7.5 डिग्री सेल्सियस, 6.8 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान समान रूप से 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में भी ठंड की स्थिति रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट, बठिंडा और फरीदकोट में भी कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 05, 2024 16:34 IST

Kashmir weather: कश्मीर में बारिश/बर्फबारी की संभावना कम

श्मीर अभी भी शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर में बारिश/बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग कार्यालय ने अगले सात दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में बारिश/बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं जताई है, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्दी बारिश हो सकती है। जब तक 'चिल्लई कलां' के दौरान पर्याप्त बर्फबारी नहीं होती, तब तक पहाड़ों में बारहमासी जल भंडार गर्मियों के महीनों के दौरान कश्मीर की झीलों, झरनों, नदियों में पानी बनाए रखने के लिए नहीं भर पाएंगे।
JAN 05, 2024 15:47 IST

×दिल्ली में 'कोल्ड डे' की भविष्यवाणी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दिल्ली में "कोल्ड डे" रहने और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से दो डिग्री अधिक है।
JAN 05, 2024 15:23 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली का AQI बहुत खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 (बहुत खराब) था। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को 'संतोषजनक और 101 और 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम माना जाता है, जबकि 201 और 300 के बीच एक्यूआई खराब , 301 और 400 के बीच एक्यूआई बहुत खराब खराब तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।
JAN 05, 2024 13:30 IST

Rajasthan Weather Update: कोटा में सामान्य से 8 डिग्री कम तापमान

राजस्थान के कोटा में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से आठ डिग्री कम था। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे है।
JAN 05, 2024 12:48 IST

North India Update: उत्तर भारत में अधिकतम तापमान कई डिग्री नीचे लुढ़का

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया । राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है।हरियाणा के हिसार में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है जबकि पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 8.1 डिग्री कम था।
JAN 05, 2024 12:37 IST

दिल्ली में ठंड-कोहरे का कहर

दिल्ली में आज का मौसम बेहद सर्द, कोहरे के चलते 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और इंडिगो विमान की उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं। दिल्ली का आज का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का तापमान इस सीजन में अब तक सबसे कम दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक शीत लहर जारी रहने की संभावना है।
JAN 05, 2024 12:27 IST

Rajasthan Weather Update Live Updates: राजस्थान में कोहरे से फसलों का नुकसान

राजस्थान में ठंडी हवाएं चल रही हैं और घना कोहरा छाया हुआ है। गलन से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद 07-09 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना है। जयपुर में आठवीं कक्षा तक स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गईं हैं। लगातार कोहरे से फसलों को हो रहा नुकसान।
JAN 05, 2024 09:54 IST

Delhi Weather Update: कोहरे में लिपटा एम्स का इलाका

राजधानी दिल्ली में सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शीत लहर तो चल ही रही है, कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ड्रोन से बनाए गए वीडियो में एम्स का इलाका पूरी तरह कोहरे की चादर में ढंका हुआ दिखाई दिया। पूरी दिल्ली की कमोबेश यही हालत है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। नौ जनवरी को दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।
JAN 05, 2024 09:07 IST

UP Weather Update: मसूरी से भी ठंडा हुआ मुजफ्फरनगर

ठंड के मामले में मुजफ्फरनगर जिला उत्तर प्रदेश में पहले नंबर पर चल रहा है। मुजफ्फरनगर में शिमला और मसूरी जैसी ठंड का अहसास लोगों को पिछले दो दिनों से हो रहा है। मंगलवार और बुधवार को देहरादून और मसूरी से भी कम तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया है। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा। इस कारण ठिठुरन और बढ़ गई। गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी छूट रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलग-अलग जतन कर रहे हैं।कोई अपने आपको आग मे ताप रहा है तो कोई रजाई मे लेटकर सर्दी से बचने का काम कर रहा है
JAN 05, 2024 09:01 IST

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर, कोहरा जारी

JAN 05, 2024 08:02 IST

North India Weather Live: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को कंपकपा देने वाली सर्दी रही। इस बीच अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा जो इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री कम है। मौसम कार्यालय ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कम बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया।
JAN 05, 2024 07:17 IST

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार

राजधानी दिल्ली एनसीआर के साथ साथ उत्तर भारत के इलाकों में ठंड का कहर जारी है, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री वही अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक जाने की संभावना है, अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री कमी देखी गई है, ऐसे में उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, इसके अलावा एनसीआर के इलाके में कोहरे की एक चादर देखने को मिल रही है, यही कारण है की लोग संभाल के गाड़ी चला रहे हैं और धीरे धीरे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं, कोहरे के कारण विजिबिल्टी भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे।
JAN 04, 2024 23:58 IST

लक्षद्वीप में होने वाली बारिश का असर दक्षिण भारतीय राज्यों पर भी

लक्षद्वीप में होने वाली बारिश का असर दक्षिण भारतीय राज्यों पर देखने को मिलेगा, जिसमें तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य शामिल है।इन राज्यों में भी 5 से 6 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। IMD के अनुसार पूर्वी और पश्‍च‍िमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के अंदर घना कोहरा छाने की वजह से ठंड काफी गुना तक बढ़ जाएगी। जिसका सीधा असर पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों पर देखने को मिलेगा।
JAN 04, 2024 22:13 IST

Rajasthan Weather Update:कड़ाके की ठंड, कोहरे का दौर जारी, 7-9 को बारिश की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है और कई स्थान शीतलहर की चपेट में है, राज्य में घने कोहरे व ठंड की स्थितियां अभी कुछ दिन और बने रहने का अनुमान है। वहीं 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7-9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.1 डिग्री, फलोदी में 4.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 5.0 डिग्री, बीकानेर में 5.2 डिग्री, चूरू व पिलानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 04, 2024 20:38 IST

Punjab Weather Update: हरियाणा और पंजाब में जारी है कड़ाके की ठंड, हिसार रहा सबसे ठंडा स्थान

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड रही और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण ठंड देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
JAN 04, 2024 19:17 IST

UP Weather Update: यूपी में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश वालों को फिलहाल सर्दी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से चेतावनी जारी की गई थी, जिसके मुताबिक शुक्रवार यानी 5 जनवरी को प्रदेश सबसे ठंडा रहने वाला है यानी बर्फीली हवाएं चलेंगी, मौसम विभाग ने बताया था कि 4 से 5 जनवरी को प्रदेश सबसे ठंड रहने वाला है, और कोहरा छाया रहेगा, प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं यूपी में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
JAN 04, 2024 17:37 IST

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 जनवरी तक प्रदेश में सर्द हवाएं चलती रहेंगी, गौर हो कि बुधवार को अधिकांश जिलों में दिनभर ठिठुरन रही कई जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कई जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे सर्दी और बढ़ गई। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, भोपाल जिले में 23.9, इंदौर में 25.2, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री दर्ज हुआ। 6 जिलों में बुधवार को 20 डिग्री से कम तापमान रहा।
JAN 04, 2024 16:05 IST

Uttrakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी 8 जनवरी को कई हिस्सों में बारिश की संभावना है तो वहीं 9 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है, 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, बर्फबारी के बाद प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर परेशान कर सकती है।