देश

Cow Slaughter: जनवरी 2024 से अगस्त 2025 तक गोहत्या के कुल 699 मामले हुए दर्ज

पशु तस्करी के 1200 मामलों में 2709 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 568 ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। बयान के अनुसार पुलिस ने इन अपराधों में शामिल बार-बार अपराध करने वाले और गंभीर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Image

गोहत्या के कुल 699 मामले हुए दर्ज (फाइल फोटो:PTI)

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक जनवरी 2024 से इस साल 31 अगस्त के बीच गोहत्या के कुल 699 और पशु तस्करी के 1200 मामले दर्ज किये हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।बयान के मुताबिक गोहत्या के 669 मामलों में 2279 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि पुलिस के दबाव में 539 ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

बयान के मुताबिक गोहत्या के मामलों में 539 आरोपियों पर गुंडा अधिनियम और छह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने 467 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली। बयान के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत 781 आरोपियों से 9.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

बयान के अनुसार पशु तस्करी के मामलों में 476 आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम, नौ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया और 288 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। बयान के अनुसार इन मामलों में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत 1328 आरोपियों से 9.97 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article