टेक एंड गैजेट्स

Google का Genie 4 हुआ लॉन्च, AI से बनेंगे असली दुनिया के नजारे, सुंदर पिचाई ने शेयर किया Video

सुंदर पिचाई ने बताया कि Genie 4 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सिर्फ फोटो या वीडियो जैसी क्लिप बनाने तक सीमित न रहे, बल्कि एक ऐसी दुनिया तैयार करने में मदद कर सकता है, जिसमें यूजर खुद बदलाव कर सकें और अलग-अलग एक्टिविटी को देख सकें।

Image

गूगल ने लॉन्च किया नया एआई मॉडल।(फोटो क्रेडिट-Google Blog)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से नए बदलाव हो रहे हैं। इसी बीच Google के CEO सुंदर पिचाई ने Genie 4 नाम के नए AI मॉडल की जानकारी शेयर की है। इस AI की मदद से ऐसी डिजिटल दुनिया बनाई जा सकती है, जो देखने में असली दुनिया जैसी लगे। खास बात यह है कि यूजर इस दुनिया में होने वाली घटनाओं, कैमरे की दिशा और दूसरी एक्टिविटी को अपनी जरूरत के मुताबिक बदल सकेंगे।

सुंदर पिचाई ने बताया कि Genie 4 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सिर्फ फोटो या वीडियो जैसी क्लिप बनाने तक सीमित न रहे, बल्कि एक ऐसी दुनिया तैयार करने में मदद कर सकता है, जिसमें यूजर खुद बदलाव कर सकें और अलग-अलग एक्टिविटी को देख सकें।

Genie 4 क्या है?

Genie 4 Google का एक AI मॉडल है, जो डिजिटल दुनिया को बनाने और उसे इंटरैक्टिव बनाने पर काम करता है। आसान भाषा में समझें तो इसकी मदद से वर्चुअली ऐसी रियल दुनिया बनाई जा सकती है, जिसमें चीजें अलग-अलग तरीकों से काम करती दिखाई देंगी। गूगल सीईओ की तरफ से X पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिससे यह पता चलता है कि यह AI मॉडल किस तरह से काम करता है।

इसमें यूजर घटनाओं को बदल सकते हैं, कैमरे का एंगल बदल सकते हैं और दुनिया में होने वाली गतिविधियों को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे डिजिटल दुनिया को देखने के साथ-साथ उसके साथ जुड़ने का अनुभव भी मिल सकता है।

Genie 4 के 4 खास फीचर्स

रियल टाइम में कर सकेंगे बदलाव
Genie 4 की मदद से यूजर डिजिटल दुनिया में होने वाली गतिविधियों को तुरंत बदल सकेंगे। वे कैमरे की दिशा बदलने के साथ यह भी तय कर सकेंगे कि किसी दृश्य में क्या होना चाहिए। इससे डिजिटल दुनिया को अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

इस AI मॉडल की एक खास बात यह है कि यह बनाए गए माहौल के हिसाब से आवाजें भी तैयार कर सकता है। उदाहरण के लिए, किसी जगह के आसपास होने वाली आवाजें या किसी किरदार की बातचीत को डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनाया जा सकता है। इससे यूजर को ज्यादा वास्तविक अनुभव मिल सकता है।

असली दुनिया जैसे दृश्य बना सकेगा

Genie 4 ऐसी डिजिटल जगहें और दृश्य तैयार कर सकता है, जो देखने में वास्तविक दुनिया जैसे लगें। इसके साथ ही, यह चीजों की गतिविधियों को भौतिक दुनिया के नियमों के अनुसार दिखाने के लिए सिमुलेशन कर सकता है। इससे डिजिटल वातावरण पहले से ज्यादा वास्तविक महसूस हो सकता है।

घटनाओं को बेहतर तरीके से समझेगा

Google के Gemini मॉडल की रीजनिंग क्षमता की मदद से Genie 4 कई चरणों में होने वाली घटनाओं को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेगा। इससे डिजिटल दुनिया में होने वाली गतिविधियों के बीच तालमेल बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

किन लोगों को मिलेगा नया AI मॉडल

सुंदर पिचाई ने बताया कि Genie 4 को फिलहाल रिसर्च प्रीव्यू के तौर सेलेक्टेड टेस्टर्स के लिए जारी करना शुरू किया गया है। इसका मतलब है कि अभी इस तकनीक को आजमाया जा रहा है और इसके फीचर्स को परखा जा रहा है। आने वाले समय में Google AI Ultra के सब्सक्राइबर्स इसे Project Genie के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा, कुछ शुरुआती एक्सेस पार्टनर्स को Gemini API और AI Studio के माध्यम से भी इसका इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। हालांकि, फिलहाल इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। आम लोगों को इसके इस्तेमाल के लिए आगे की घोषणा का इंतजार करना होगा।

गेमिंग और डिजिटल दुनिया में आ सकता है काम

Genie 4 जैसी तकनीक भविष्य में गेमिंग और डिजिटल दुनिया बनाने के तरीके को बदल सकती है। इसकी मदद से गेम बनाने वाले लोग अलग-अलग तरह के वातावरण तैयार कर सकते हैं और उनमें होने वाली गतिविधियों को बेहतर तरीके से दिखा सकते हैं। इसके अलावा, इस तकनीक का इस्तेमाल वर्चुअल अनुभव और डिजिटल सिमुलेशन बनाने में भी किया जा सकता है। इससे लोगों को कंप्यूटर पर बनाई गई दुनिया के साथ जुड़ने के नए तरीके मिल सकते हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में इसका वास्तविक इस्तेमाल कितना सफल होगा, यह आगे होने वाली टेस्टिंग और इसके विकास पर निर्भर करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article