देश

Slap Viral Video: स्पाइसजेट की महिला स्टाफ ने जयपुर एयरपोर्ट पर CISF जवान को जड़ दिया थप्पड़

जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच को लेकर हुई बहस में स्पाइसजेट कर्मचारी ने सीआईएसएफ जवान को थप्पड़ मार दिया, इस घटना का वीडियो सामने आया है।

Image

सीआईएसएफ कर्मी को थप्पड़

जयपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है, पुलिस और सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि स्पाइसजेट की एक कर्मचारी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उसने सुरक्षा जांच को लेकर हुई बहस में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान को कथित तौर पर थप्पड़ मारा।

उन्होंने बताया कि एयरलाइन की फूड सुपरवाइजर अनुराधा रानी सुबह करीब 4 बजे अन्य कर्मचारियों के साथ 'वाहन गेट' से एयरपोर्ट में प्रवेश कर रही थीं, तभी सहायक उपनिरीक्षक गिरिराज प्रसाद ने उन्हें रोक दिया क्योंकि उनके पास उस गेट का उपयोग करने की वैध अनुमति नहीं थी।

उस समय वहां कोई महिला सीआईएसएफ कर्मी मौजूद नहीं थी

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद उन्हें एयरलाइन क्रू के लिए पास के प्रवेश द्वार पर जांच से गुजरने के लिए कहा गया, लेकिन उस समय वहां कोई महिला सीआईएसएफ कर्मी मौजूद नहीं थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article