देश

क्या लिंक पर क्लिक करके फ्री मिल रहा लैपटॉप, सोशल मीडिया पर भेजा जा रहा मैसेज कितना सच?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 05:30 PM IST

युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा करने वाला एक लिंक वाला मैसेज सोशल मीडिया पर खूब भेजा जा रहा है। जानिए इसका सच।

Image

PIB Fact Check

Free Laptop Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लिंक के साथ एक मैसेज खूब फॉरवर्ड हो रहा है जिसमें युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा किया जा रहा है। इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए निजी विवरण मांगा जा रहा है। लेकिन क्या वाकई लैपटॉप देने का ये वादा सच है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई।

मैसेज पूरी तरह फर्जी

युवाओं को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा करने वाला एक लिंक वाला मैसेज सोशल मीडिया पर खूब भेजा जा रहा है। इस मैजेस में छात्रों से उनकी निजी जानकारी मांगते हुए इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है। सावधान, ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी (PIB) ने संदेश को फर्जी करार दिया है और लोगों को लैपटॉप की पेशकश करने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने के लिए आगाह किया है।

मैसेज को फर्जी बताते हुए पीआईबी ने कहा है, एक लिंक के साथ एक संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें युवाओं के लिए मुफ्त लैपटॉप की पेशकश करने और इसे बुक करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने करते हुए निजी विवरण मांगा जा रहा है। ये लिंक और संदेश फर्जी हैं। व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!