देश

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में मंदिर के बाहर भंडारे में भोजन के बाद 90 लोग बीमार

Maharashtra Nanded Temple Bhandara: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक मंदिर में दावत के दौरान खाद्य पदार्थ खाने के बाद कम से कम 90 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Image

भंडारे में भोजन के बाद 90 लोग बीमार (प्रतीकात्मक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. शिव मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया था
  2. भंडारे में श्रद्धालुओं को अम्बील और खीर का प्रसाद दिया गया
  3. जिसे खाने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब हो गई

Bhandara Maharashtra Temple Bhandara: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है बताते हैं कि

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक मंदिर के बाहर आयोजित भंडारे में खाना खाने से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई और कम से कम 90 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी, प्रशासन ने बताया कि घटना बुधवार शाम को नायगांव में हुई। उन्होंने बताया, 'शिव मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे में श्रद्धालुओं को अम्बील और खीर का प्रसाद दिया गया।'

'अम्बील' खाने के बाद श्रद्धालुओं को चक्कर आने के साथ उल्टी होने लगी

बताते हैे कि 'अम्बील' खाने के बाद श्रद्धालुओं को चक्कर आने के साथ उल्टी होने लगी। उन्होंने बताया, 'शुरुआत में कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन देर शाम कुछ और लोगों ने खाद्य विषाक्तता की शिकायत की। देर रात तक कुल 90 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।'

सभी की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर

अधिकारी ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article