वायरल न्यूज़

Video: भंडारे की सब्जी में रेंगता नजर आया जिन्दा सांप, देखकर कांप उठेगी आत्मा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 19, 2024, 01:16 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि भंडारे की सब्जी में एक जिंदा सांप रेंग रहा है। हो सकता है कि सब्जी बनने के बाद गलती से कहीं से सांप आकर बाल्टी में गिर गया होगा।

Image

भंडारे की सब्जी में सांप (इंस्टाग्राम)

Viral Video: जब कहीं भण्डारा होता है तो लोग खाने के लिए भीड़ लगा लेते हैं। लाइन लगा-लगाकर लोग भंडारा खाते हैं। अगर आप कभी भंडारा खाने गए होंगे तो जरूर आपको भंडारे का खाना टेस्टी लगा होता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भंडारे खाने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि भंडारे की सब्जी में एक जिंदा सांप रेंग रहा है। वीडियो देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियो official_nekiram_confession नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाल्टी में सब्जी रखी हुई है। देखकर लग रहा है कि यह कद्दू-आलू की सब्जी है। ऐसी सब्जी ही भंडारे में चलाई जाती है। आप सब्जी में ही एक सांप को रेंगते देख सकते हैं। इस दौरान सब्जी बांट रहा कोई शख्स दिखाता है कि सब्जी में एक सांप पड़ा हुआ है। वह कल्छुल से सांप को उठाकर भी दिखाता है, जिसमें सांप जिंदा नजर आता है। देखें वीडियो-

वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आप देख सकते हैं कि सांप सब्जी में रेंगता दिख रहा है। हो सकता है कि सब्जी बनने के बाद गलती से कहीं से सांप आकर बाल्टी में गिर गया होगा। क्योंकि अगर सब्जी बनाते समय सांप गिरा होता तो वह अब तक मर चुका होता। वीडियो बनाने वाला शख्स यह भी बता रहा है कि सांप बहुत ही ज्यादा जहरीला है। फिलहाल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article