देश

Independence Day: 20,000 सुरक्षा कर्मी, AI सर्विलेंस; जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा; छावनी में तब्दील हुआ लाल किला

Independence Day: देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इससे पहले दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), विशेष सुरक्षा समूह (SPG), सैन्य खुफिया और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा के अभेद बंदोबस्त किए हैं। 20,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों और व्यक्तियों के लिए जांच चौकियां बना दी गई हैं।

Image

छावनी में तब्दील हुई दिल्ली (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Independence Day: देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इससे पहले दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में जमीन से लेकर आसमान तक दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), विशेष सुरक्षा समूह (SPG), सैन्य खुफिया और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा के अभेद बंदोबस्त किए हैं।

20,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली में चप्पे-चप्पे की गश्ती हो रही है। 20,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों और व्यक्तियों के लिए जांच चौकियां बना दी गई हैं और निगरानी के उपाय बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम लगाए गए हैं जिनमें चेहरे की पहचान, घुसपैठ रोधी कैमरे, लोगों की गिनती करने वाले कैमरे, स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) इत्यादि चीजों का पता लगाने वाले सिस्टम शामिल हैं।

तत्काल मिलेगी जानकारी

बकौल अधिकारी, लावारिस वस्तु पहचान सिस्टम लाल किले में या उसके आसपास किसी भी लावारिस वस्तु के पाए जाने पर कंट्रोल रूम को तत्काल अलर्ट करेगी। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोधी कैमरे लाल किले की हर दीवार पर रेलिंग को कवर करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उल्लंघन की कोशिश को लेकर अधिकारियों को सचेत करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article