देश

Jammu News: जम्मू में आतंक के खिलाफ कार्रवाई, दबोचे गए LeT और JeM आतंकी संगठनों के OGWs

Jammu Terrorist: जम्मू में आतंक के खिलाफ कार्रवाई जारी है पिछले 48 घंटों में 72 स्थानों पर छापेमारी की गई, लश्कर और जैश के आतंकी संगठनों के ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार हुए हैं।

Image

जम्मू में आतंक के खिलाफ कार्रवाई जारी (फाइल फोटो)

Jammu Terrorist: जम्मू के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 10 ओजीडब्ल्यू (OGWs) और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए गए। पुलिस और सीआरपीएफ ने मल्हार, बानी और बिलावर के ऊपरी इलाकों में 17 स्थानों पर छापेमारी की ताकि आतंकवादी समूहों को रसद और वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

छापेमारी के दौरान 10 आतंकवादी संदिग्धों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

इससे पहले मंगलवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू के राजौरी, पुंछ, रियासी और उदयपुर जिलों में 56 स्थानों पर छापेमारी की और लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठनों से जुड़े कई ओजीडब्ल्यू (LeT and JeM terror outfits) को गिरफ्तार किया।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान शुरू

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर मेंढर सेक्टर में बेहारी राख जंगल और उसके आसपास के गांवों की घेराबंदी की। उन्हें कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिनके आतंकवादी होने की आशंका है।

घेराबंदी और तलाश अभियान जारी

कस्बलारी ब्रेला, हुंडई गली और मनकोट के निकटवर्ती इलाकों में भी घेराबंदी और तलाश अभियान जारी है।अधिकारियों के अनुसार, अब तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई आमना सामना नहीं हुआ है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article