देश

KIIT में नेपाली छात्रा आत्महत्या केस में गिरफ्तार 5 लोगों को मिली जमानत, जानिए अपडेट

केआईआईटी में नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में मंगलवार को तीन निदेशकों और दो सुरक्षा गार्डों सहित पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।

Image

नेपाली छात्रों का प्रदर्शन

Photo : PTI

KIIT Nepali Student Suicide Case: ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी KIIT के छात्रावासों से नेपाली छात्रों को जबरन बाहर निकालने के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को जमानत मिल गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में केआईआईटी विश्वविद्यालय के मानव संसाधन महानिदेशक सिबानंद मिश्रा (59), निदेशक (प्रशासन) प्रताप कुमार चामुपति (51) और छात्रावास निदेशक सुधीर कुमार रथ (59) और दो सुरक्षा गार्ड रमाकांत नायक (45) और जोगेंद्र बेहरा (25) शामिल हैं। नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के बाद नेपाली छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद ये गिरफ्तारियां की गई थीं।

500 से अधिक नेपाली छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

केआईआईटी में नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में मंगलवार को तीन निदेशकों और दो सुरक्षा गार्डों सहित पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद पूरे परिसर में 500 से अधिक नेपाली छात्रों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया था। मामला तब और बढ़ गया जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कुछ छात्रों को जबरन परिसर से बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद राजनयिक हस्तक्षेप करना पड़ा।

कुलपति ने जारी किया बयान

पुलिस के अनुसार, गवाहों ने दावा किया कि गार्डों ने छात्रों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और शारीरिक रूप से मारपीट की, जिसस वे घायल हो गए। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलपति ने बयान जारी किया। इसमें लिखा है, केआईआईटी हमेशा से दुनिया भर के छात्रों का घर रहा है, जो समावेशिता, सम्मान और देखभाल की संस्कृति को बढ़ावा देता है। हम हाल की घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं और अपने सभी छात्रों, जिनमें हमारे प्यारे नेपाली छात्र भी शामिल हैं, की सुरक्षा, सम्मान और भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article