देश

Jharkhand MLA: हैदराबाद नहीं पहुंच पाए JMM+ के विधायक, चार्टेड प्लेन में ही करते रह गए इंतजार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 1, 2024, 11:01 PM IST

Jharkhand MLA: मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद जाने को तैयार खड़ी इन 2 चार्टेड प्लेन को इसलिए उड़ान की इजाजत नहीं मिली, क्योंकि वहां मौसम खराब था। रवने पर विजिबिलिटी कम थी। इसलिए इन विमानों को उड़ान की अनुमति नहीं मिली

Image

प्लेन में सवार झामुमो विधायक

Photo : Twitter

Jharkhand MLA: झारखंड से निकलने की कोशिश कर रहे झामुमो और उसकी सहयोगी पार्टियों के विधायक हैदराबाद नहीं पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 43 में 39 विधायक रांची एयरपोर्ट, हैदराबाद जाने के लिए पहुंचे थे। चार्टेड प्लेन में सवार हो चुके थे, लेकिन फ्लाइट को उड़ने की अनुमति ही नहीं मिली।

क्यों हैदराबाद जा रहे थे झारखंड विधायक

जेएमएम का मानना है कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है, जिसके कारण वो अपने विधायकों को हैदराबाद भेज रही है। जेएमएम के ये विधायक 2 चार्टेड प्लेन ने हैदराबाद पहुंचने वाले थे। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही विधायकों के लिए बसें भी खड़ी थीं, लेकिन यह प्लान कम से कम आज रात के लिए फेल हो गया है।

क्यों नहीं मिली उड़ान की अनुमति

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद जाने को तैयार खड़ी इन 2 चार्टेड प्लेन को इसलिए उड़ान की इजाजत नहीं मिली, क्योंकि वहां मौसम खराब था। रवने पर विजिबिलिटी कम थी। इसलिए इन विमानों को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रांची हवाईअड्डे से बाहर आ गए।

राज्यपाल नहीं ले पाए हैं निर्णय

हेमंत सोरेन ने बुधवार की रात करीब 8.30 बजे सीएम पद से इस्तीफा दिया था। इसके तुरंत बाद चंपई सोरेन ने 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने कहा था कि हमें कुल 47 विधायकों का समर्थन हासिल है। लेकिन, चार विधायक अभी राज्य के बाहर हैं। सरकार बनाने के लिए विधायकों की जरूरी संख्या 41 है और राज्यपाल अगर इजाजत दें तो हम इनकी परेड कराने को तैयार हैं। लेकिन, 22 घंटे से ज्यादा वक्त गुजरने के बाद भी राज्यपाल ने उनकी दावेदारी पर निर्णय नहीं लिया और अब उन्होंने शुक्रवार सुबह तक के लिए अपना फैसला स्थगित रख लिया है

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article