देश

Varanasi Bandh: कल वाराणसी बंद-मुस्लिम समुदाय का ऐलान, ज्ञानवापी व्यास जी तहखाने में पूजा की अनुमति से नाराज, सुरक्षा सख्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2024, 09:40 PM IST

Varanasi Bandh: व्यास जी तहखाने में पूजा की अनुमति से नाराज मुस्लिम समुदाय ने कल यानि कि शुक्रवार को वाराणसी बंद का ऐलान किया है। वाराणसी बंद के ऐलान के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Image

ज्ञानवापी व्यास जी तहखाने में पूजा

Photo : ANI

Varanasi Bandh: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद कॉम्पलेक्स के अंदर स्थित व्यास जी तहखाने में पूजा की अनुमति से नाराज मुस्लिम समुदाय ने कल यानि कि शुक्रवार को वाराणसी बंद का ऐलान किया है। वाराणसी बंद के ऐलान के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने बंद का किया ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार बनारस में शुक्रवार को मुस्लिम इलाकों में दुकानों बंद रहेंगी। इस दौरान जूमे के दिन शांतिपूर्वक नमाज पढ़ने की अपील की गई है। इस बनारस बंद का ऐलान अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने किया है। पूजा पाठ के विरोध में मुस्लिम समाज ने किया है वाराणसी बंद का ऐलान।

सुरक्षा सख्त

अंजुमन इंतजामिया कमेटी के बनारस बंद के ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। मुस्लिम इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है। दशाश्‍वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वाराणसी में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती जा रही है, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रही है।

पूजा करने के आदेश को चुनौती

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाना में हिंदू भक्तों को पूजा अर्चना की अनुमति देने के वाराणसी की अदालत के निर्णय को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का बृहस्पतिवार को रुख किया। इंतेजामिया कमेटी के वकील एसएफए नकवी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय के महानिबंधक के समक्ष आवेदन किया है। अदालत में दाखिल अपील में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी मंडल और आचार्य वेद व्यास पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र कुमार पाठक को पक्षकार बनाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें