देश

4 गाड़ी दिल्ली में, 2 जम्मू में और 2 श्रीनगर में...J&K के नए सीएम उमर अब्दुल्ला की SUV पर 3 करोड़ होंगे खर्च, उधर विधायकों को सैलरी नहीं

जम्मू कश्मीर के नए सीएम उमर अब्दुल्ला के लिए नई गाड़ियां खरीदी जानी है। जिसके लिए 3 करोड़ से ज्यादा रुपयों को बजट रखा गया है। इस फैसले को लेकर उमर अब्दुल्ला आलोचनाओं का सामन कर रहे हैं।

Image

उमर अब्दुल्ला के लिए खरीदी जाएगी 8 गाड़ी

Photo : PTI

जम्मू कश्मीर में नई सरकार का गठन हो चुका है, उमर अब्दुल्ला सीएम बन चुके हैं। अब सीएम उमर अब्दुल्ला के लिए गाड़ियों का काफिला तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री साहब को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आठ लग्जरी गाड़ी खरीदी जा रही है, जिसपर 3 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। हां, ये अलग बात है कि सरकार बनने के बाद भी जम्मू कश्मीर के विधायकों को अभी सैलरी नहीं मिली है।

4 जम्मू कश्मीर में तो 4 दिल्ली में रहेंगी गाड़ियां

परिवहन विभाग के एक आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आधिकारिक उपयोग के लिए आठ टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहनों की खरीद के लिए 3.04 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। वाहनों को प्रमुख स्थानों पर आवंटित किया जाएगा, जिनमें से चार दिल्ली में, दो जम्मू में और दो श्रीनगर में तैनात किए जाएंगे।

नए ड्राइवरों की नियुक्ति नहीं

सरकारी आदेश में कहा गया है कि धन का उपयोग केवल एसयूवी की खरीद के लिए किया जाना चाहिए, सभी व्यय प्रमाण पत्र 31 मार्च, 2025 तक जमा किए जाने चाहिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मौजूदा कर्मचारी वाहनों का प्रबंधन करेंगे और ड्राइवरों के लिए कोई नया पद नहीं बनाया जाएगा। परिवहन विभाग को धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

विधायकों को नहीं मिला है वेतन

पदभार ग्रहण करने के दो महीने से अधिक समय बाद भी जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में नवनिर्वाचित विधान सभा सदस्य (एमएलए) अभी भी अपने पहले वेतन का इंतजार कर रहे हैं। सैलरी को लेकर अब स्पीकर ने पत्र भी लिखा है।

नई गाड़ियों पर अब्दुल्ला की ओलचना

अब्दुल्ला की गाड़ियों को लेकर सियासत भी गर्मा रखी है। श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद मट्टू ने एक्स पर एक पोस्ट में अब्दुल्ला पर निशाना साधा और सरकार की प्राथमिकताओं की आलोचना की। मट्टू ने लिखा, "200 यूनिट मुफ्त बिजली। कोई व्यावसायिक नियम नहीं, पीएसआई के लिए आयु में छूट। कोई अधिकार नहीं। आरक्षण का युक्तिकरण - उप-समिति, लेकिन राजा के काफिले के लिए खरीदारी की होड़, सभी अधिकार उपलब्ध। वाह।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article