मंगलवार सुबह लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अमेरिका में ड्रग माफिया सुनील यादव की हत्या कर दी है। सुनील यादव, ड्रग्स की दुनिया का बड़ा नाम था और पाकिस्तान से ड्रग्स ले वो दुनिया भर में सप्लाई करता था। भारत में ही उसपर केस दर्ज थे। अब खबर आ रही है कि सुनील यादव की कैलिफोर्निया में हत्या कर दी गई है।
गोल्डी बराड़ और रोहित गोदरा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई के खास गोल्डी बरार और रोहित गोदारा के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। मृतक सुनील यादव पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला था और दो साल पहले राहुल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर अमेरिका भाग गया था। फेसबुक पोस्ट में गोदारा और बरार गिरोह ने दावा किया कि उन्होंने यादव की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में अंकित भादू को मरवाया था। यादव को ड्रग माफिया में बड़ा नाम माना जाता था।
भारत में वांटेड था सुनील यादव
इससे पहले राजस्थान पुलिस ने दुबई में एजेंसियों के जरिए यादव के सहयोगी को गिरफ्तार करवाया था। सुनील यादव के खिलाफ हाल ही में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। ड्रग तस्कर ने दिल्ली से राहुल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था, जिसके बाद वह दुबई और फिर अमेरिका भाग गया था।
