देश

गुजरात में 27 साल के 'भ्रष्ट शासन' का अंत करेगी जनता, होगी नए राजनीतिक युग की शुरुआत, भगवंत मान का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 10:33 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुजरात के पंचमहल में कहा कि इस विधानसभा चुनाव में गुजरात की जनता बीजेपी के 27 साल के किले को ध्वस्त कर देगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत करेगी। गुजरात के लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस बार लोग एक मौका आप को देना चाहते हैं।

Image

गुजरात में आप की रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भगवंत मान ने कहा कि 'आप' किसी की 'बी' टीम नहीं, 130 करोड़ भारतीयों की पार्टी है।
  • भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने गुजरात में बदलाव लाने का मन बना लिया है।
  • उन्होंने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं एक्सचेंज पार्टी है।

पंचमहल (गुजरात): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि गुजरात के लोग पिछले 27 वर्षों से सत्ताधारी भाजपा के राजनीतिक किले को ध्वस्त कर और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाकर एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत करेंगे। गुजरात के पंचमहल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि गुजरात के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस बार लोग एक मौका आप को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां आम आदमी पार्टी को भाजपा की 'बी' टीम बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन 'आप' 130 करोड़ भारतीयों की पार्टी है।

भाजपा की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि भगवा पार्टी ने लोगों को लूटकर अपने चंद कार्पोरेट दोस्तों के जेब में पैसे डाले। जबकि आम लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। अब गुजरात के लोग भाजपा से इसका हिसाब लेंगे। इस बार दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात के लोग भी भारी बहुमत से राज्य में 'आप' की सरकार बनाएंगे। 'आप' की रैलियों में भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है और यही भी भाजपा के बौखलाहट का कारण है।

Bhagwant Mann

गुजरात में भगवंत मान

भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि अंग्रेजों ने 200 से ज्यादा वर्षों तक भारत पर शासन किया, लेकिन वर्तमान नेताओं का भ्रष्टाचार देखकर उन्हें भी शर्म आती है। इन लोगों ने भ्रष्टाचार में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी "कांग्रेस चेंज नहीं एक्सचेंज पार्टी है"। उनके विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे रहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस का जहाज डूब रहा है।

Bhagwant Mann

गुजरात में आप की रैली

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोग कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं। पहले लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था,लेकिन अब उनके पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार और बेहतर विकल्प है,जिसके नेता अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में भी बदलाव की हवा चल रही है। आप का झाड़ू गुजरात समेत पूरे देश में फैली सियासी गंदगी को साफ करेगा।

Bhagwant Mann

गुजरात में भगवंत मान

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई जन हितैषी कामों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है, जिसे 2004 में बंद कर दिया गया था। इसके अलावा 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 'एक विधायक, एक पेंशन' विधेयक पारित किया है। अब प्रत्येक विधायक को केवल एक ही पेंशन मिलेगी।

Bhagwant Mann

गुजरात में भगवंत मान

इसी तरह राज्य सरकार ने योग्यता के आधार पर 17,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य में 36,000 कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और हाल ही में लगभग 9000 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article