देश

सामना में दावा: 22 विधायक और 9 सांसद BJP से नाखुश, छोड़ना चाहते थे एकनाथ शिंदे का साथ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 30, 2023, 04:44 PM IST

सामना ने सोमवार को कहा कि हम ही शिवसेना जैसे नारे लगाने वाले शिवसेना के वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर ने खुले तौर पर बीजेपी के बर्ताव पर नाराजगी व्यक्त की है।

Image

Eknath shinde

Photo : BCCL

Shivsena: शिवसेना (UBT) पार्टी के मुखपत्र सामना ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 22 विधायक और नौ लोकसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नाखुश हैं और पार्टी छोड़ना चाहते हैं। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद विनायक राउत ने कहा कि विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में थे और शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ना चाहते थे क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ था।

सामना ने सोमवार को कहा कि हम ही शिवसेना जैसे नारे लगाने वाले शिवसेना के वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर ने खुले तौर पर बीजेपी के बर्ताव पर नाराजगी व्यक्त की है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन में सब ठीक नहीं होने का संकेत देते हुए कीर्तिकर ने भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम 13 सांसद हैं और अब हम एनडीए का हिस्सा हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। लेकिन हम ऐसा होता नहीं देख रहे हैं।

22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा

कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी। स्वाभिमान और सम्मान पैसे से नहीं खरीदा जा सकता, यह एक बार फिर साबित हो गया है। कीर्तिकर ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी। यानी उन्होंने बीजेपी से सीटें मांगी हैं। हालांकि, बीजेपी इस समूह को पांच-सात सीटें देने के लिए भी तैयार नहीं है।

बीजेपी के खेमे में कैद मुर्गियां और मुर्गे

सामना के संपादकीय में विनायक राउत के दावे को दोहराया और कहा कि प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद बीजेपी द्वारा सौतेले व्यवहार के कारण घुटन महसूस कर रहे थे और शिवसेना छोड़ सकते थे। सामना ने शिंदे समूह के विधायकों और सांसदों को बीजेपी के खेमे में कैद मुर्गियां और मुर्गे करार दिया और यह नहीं कहा जा सकता कि कब उनका वध किया जाए।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article