देश

मुंबई : पिस्तौल के साथ पंजाब के दो व्यक्ति गिरफ्तार, बिश्नोई गैंग से संबंध होने का संदेह

अधिकारी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक अरुण थोराट को मिली विशेष सूचना के आधार पर जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ ने वाडी बंदर इलाके में जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि वहां दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे हथियारों के सौदे को अंजाम देने पहुंचे थे।

Image

मुंबई में पिस्तौल के साथ पंजाब के दो व्यक्ति गिरफ्तार।

Photo : PTI

Bishnoi gang news: पुलिस ने पंजाब के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से तुर्की निर्मित दो अत्याधुनिक पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए हैं। इसकी जांच की जा रही है कि क्या उनका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ(एईसी) ने पंजाब निवासी रंजीत सिंह (36) और अमृत पाल सिंह (23) को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे महानगर में अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे थे।

हथियारों के सौदे को अंजाम देने पहुंचे थे

अधिकारी ने बताया कि पुलिस निरीक्षक अरुण थोराट को मिली विशेष सूचना के आधार पर जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ ने वाडी बंदर इलाके में जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि वहां दोनों आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे हथियारों के सौदे को अंजाम देने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तुर्की निर्मित एक-एक जिगाना पिस्तौल और 25-25 कारतूस बरामद किए। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राज तिलक रोशन ने पुष्टि की कि जब्त किए गए हथियार तुर्की में निर्मित हैं।

हथियार एक स्थानीय गिरोह को देने आए थे

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों पर पंजाब में हत्या के प्रयास और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी विदेशी हथियार मुंबई के एक स्थानीय गिरोह को देने आए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी देखा जा रहा है कि उनका कोई संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तो नहीं है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article