उन्होंने कहा कि निजी बस, जो कोल्हापुर से मुंबई जा रही थी, खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना बस के चालक द्वारा स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो देने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि घटना में 18 यात्री घायल हो गए और उन्हें रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार महिलाओं सहित आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के परिणामस्वरूप मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही यातायात जाम हटा दिया। अधिकारी के मुताबिक, खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
