देश

नागपुर के काटोल में बड़ा हादसा, विस्फोटक कारखाने में धमाके में 17 लोगों की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image

नागपुर में फैक्टरी में धमाका

Explosion in Factory in Nagpur: पुलिस ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट काटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में धमाका

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पीटीआई को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7:15 बजे के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

सुबह 7 बजे की शिफ्ट के दौरान धमाका

नागपुर ग्रामीण एसपी हर्षवर्धन पोद्दार ने बताया 17 की मौत हुई है, 18 घायलों को ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। SBL एनर्जी कंपनी में सुबह 6 बजे की शिफ्ट के दौरान सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय 32 वर्कर और 2 सुपरवाइजर काम कर रहे थे। यहां डेटोनेटर बनाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डेटोनेटर से जोड़ा जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।

NDRF की टीम पहुंची

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने पीटीआई को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7:15 बजे के बीच हुई। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कलेक्टर विपिन इटांकर और पुलिस अधीक्षक हर्ष पोदार घटनास्थल पर मौजूद थे। यह घटना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट के एक दिन बाद हुई है, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article