देश

Assam Flood: असम में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित, अब तक 7 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2023, 08:22 AM IST

Assam Flood: असम में बाढ़ की वजह से 12 जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Assam Flood: भारी बारिश की वजह से असम के करीब 12 जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं। राज्य के अलग अलग हिस्सों में सामान्य जनजीवन ठप हो गया है, इसके अलावा सात लोगों की जान चली गई है। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (एफआरआईएमएस) असम द्वारा जारी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें बजाली, बारपेटा, बिश्वनाथ, दरांग, धेमाजी, गोलपारा, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और तामुलपुर शामिल हैं।FRIMS की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं और 395 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

जान माल पर असर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राज्य के 78 जिलों या उप-मंडलों में 106 राहत शिविर खोले गए हैं और राज्य के 6 जिलों में प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 65,759 है।रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक मरने वालों की संख्या 7 है। 5 जिलों में कुल 5 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।असम सरकार का कहना है कि प्रभावित इलाकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए संसाधन की कमी नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित