Easy Yoga Asana: योगा करें या वर्कआउट, जरूरी ये है कि आप उसे नियमित रूप से फॉलो करें। वैसे भी घंटों एक जगह बैठकर नौकरी करने वालों को डॉक्टर भी रूटिन में वर्कआउट करने की सलाह देते हैं, लेकिन ऐसे समय पर परेशानी उन लोगों को होती है जिनसे आसानी से बिस्तर नहीं छूटता। ज्यादातर लोग सुबह बिस्तर से उठकर योगा करने में आलस दिखाते हैं और यही आलस उनके स्वास्थ पर भारी पड़ता है। अब अगर आप भी ऐसे ही आलसी हैं, जिनकी इच्छा है कि बस पलंग पर लेटे रहें और योगा हो जाए। तो अब आपको भी चिंता की जरूरत नहीं है। आप बेड पर लेटे-लेटे भी बड़ी आसानी से योग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से योगासन हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं वो भी पलंग पर बैठे या लेटे हुए।
बधाकोनासन
बधाकोनासन को बटरफ्लाई आसन भी कहते हैं। इस आसन को आप बैठकर या लेटकर, कैसे भी कर सकते हैं। आपको अपने पैरों के दोनों पंजे को जोड़ना है और पैरों को घुटने से मोड़कर ऊपर की तरफ लाना है। अगर बैठ कर ये आसान कर रहे हैं तो दोनों हाथों से पंजे पकड़ लें। अगर लेट कर, कर रहे हैं तो हाथों को सीधा रखें। ये आसान पेट के अंगों के लिए लाभदायक होते हैं।

Untitled design (28)
जानू सिरसासना
जानू सिरसासना को करने के लिए आपको अपने माथे से अपना घुटना छूने की कोशिश करनी होगी। हां, लेकिन शर्त ये है कि आपका घुटा मुड़ना नहीं चाहिए। एक पैर को सीधा रखें और दूसरे को अंदर की तरफ मोड़ लें। जो पैर सीधा है उसके पंजे दोनों हाथों से पकड़ कर आगे की तरफ झुकें। पीठ दर्द में ये आसन फायदेमंद है।

Untitled design (29)
परिव्रत सुखासन
परिव्रत सुखासन के स्टेप्स काफी आसान हैं।इस आसन को करने के लिए पैर बांधकर बैठ जाएं और बस अपनी कमर को ट्विस्ट करें। पहले लेफ्ट और फिर राइट। इसी तरह आसन को तकरीबन 7 मिनट तक दोहराएं। इस आसन को करने से पीठ दर्द से छुटकारा मिलता है।

Untitled design (30)
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
