हेल्थ

बाहर निकले पेट को 10 दिन में अंदर घुसा देते हैं ये 5 योगाभ्यास, बिना जिम और डाइट के घर में तेजी से होगा वेट लॉस

भारतीय योग पद्धति में लोगों को कई तरह के योगासनों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। जिससे कई तरह की असाध्य समस्याओं को भी ठीक किया जाता है। आज हम आपको वेट लॉस के लिए कारगर 5 योगासन बताने जा रहे हैं। जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

Image

Yoga for Weight Loss

Photo : iStock

भारतीय योग पद्धति सदियों से चली आ रही एक ऐसी परंपरा है, जिसे ऋषियों द्वारा विकसित किया गया है। वहीं योग की प्राचीनता की बात करें तो इसका उल्लेख ऋग्वेद जैसे प्राचीन ग्रंथ में भी देखने को मिलता है। लेकिन बीच में भारत में आक्रमणकारियों के काल खंड में योग को उतना प्रचार-प्रसार नहीं मिल सका। वहीं आज आधुनिक युग में योग दुनिया भर में तेजी से अपना महत्व लोगों को समझा रहा है। इसके लिए दुनिया 21 जून के दिन विश्व योग दिवस के रूप में भी मनाती है। जो यह बताता है कि भारत की यह प्राचीन कला आज दुनिया भर में अपना परचम लहरा रही है। आज हम आपको वेट लॉस के लिए कारगर 5 योगासन बताने जा रहे हैं। जो आपके वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए 5 योगासन - 5 Yoga Poses for Weight Loss in Hindi

1. चतुरंग दंडासन - Plank Pose

आपके पेट और कमर पर जमा चर्बी को छांटने के लिए चतुरंग दंडासन एक शानदार योगाभ्यास है। आज इस योगाभ्यास को प्लैंक पोज़ के नाम से जानते हैं। यह आपकी कोर मसल्स को मजबूत करके आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। हालांकि यह आसन देखने में जितना आसान होता है करने में उतना ही मुश्किल है।

2. त्रिकोणासन - Triangle Pose

आपके शरीर के पोस्चर को सुधारने और पेट और कमर की चर्बी को खत्म करने के लिए त्रिकोणासन एक बेहद कारगर अभ्यास है। यह आपके शरीर में रक्त संचार को सुधारकर फैट बर्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपके जांघों पर जमा फैट को भी तेजी से बर्न करता है।

3. सर्वांगासन - Shoulder Stand Pose

आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और मस्तिष्क की पावर बढ़ाने में कारगर सर्वांगासन आपको वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। यह आपके थायराइड ग्लैंड को एक्टिवेट करने का करता है। जिससे थायराइड के कारण बढ़ रहे वजन में काफी लाभ मिलता है।

4. सूर्य नमस्कार - Surya Namaskar

इसे आसनों का राजा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि इसके 12 योगाभ्यास आपके संपूर्ण शरीर के व्यायाम की वजह बनते हैं। यह आपके शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ आपके पेट और कमर पर जमा चर्बी को तेजी से पिघलाने का काम करता है।

5. धनुरासन - Bow Pose

आपके बैली फैट को तेजी से बर्न करने के लिए धनुरासन एक कारगर योगाभ्यास है। यह आपके पेट की चर्बी को तेजी से कम करने के साथ आपके शरीर को फ्लेक्सिबल भी बनाता है। इसके साथ ही यह आपके हाथ और पैरों को भी टोन करने का करता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article