हेल्थ

दूध में मिलाकर पी लें बस ये 1 चीज, पेट पर जमा थुलथुली चर्बी पिघल कर शरीर से होगी बाहर, कुछ दिनों में 36 की कमर होगी 26

यदि आप अपने बैली फैट को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत या डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है। बस आप हमारे बताए गए इस नुस्खे को अपना लें, आपकी कमर का साइज कुछ ही दिनों में तेजी से घटने लगेगा। आइए जानते हैं क्या है वह नुस्खा और कैसे करें इस्तेमाल..

Image

Cinnamon Milk for Weight Loss

Photo : iStock

खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण बढ़ा हुआ वजन बहुत से लोगों की समस्या का कारण बनता जा रहा है। बाहर निकला हुआ पेट हमारी लुक को तो खराब करता ही है, साथ ही यह हमारे लिए कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन जाता है। अपने बैली फैट को कम करने के लिए लोग क्या-क्या प्रयास नहीं करते हैं। लेकिन बैली फैट को कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। लेकिन आपको सही नुस्खा पता लग जाए तो यह आपके लिए बेहद आसान काम साबित हो सकता है।

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइटिंग से ज्यादा जरूरी है अपने खानपान का ध्यान रखना। आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक बताने जा रहे हैं, जो आपके बैली फैट को तेजी से बर्न करने में मदद कर सकती है। यदि आप रात में दूध पीते हैं, तो आपको दूध में 1 चीज मिक्स कर लेनी चाहिए। जो आपको वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं क्या है वह चीज और कैसे करना है सेवन?

वेट लॉस के लिए दूध और दालचीनी का सेवन - Milk and Cinnamon for Weight Loss

Daalchini mix Milk for Weight loss

Daalchini mix Milk for Weight loss

रात में दूध पीने के फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। दूध में मौजूद कैल्शियम की मात्रा हमारी बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध आपकी वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। जी हां यदि आप रात में सोने से पहले यदि आप 1 गिलास दूध में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबालकर सेवन कर सकते हैं। इस दूध को आप अच्छे से उबालकर ठंडा करके पिए। सोने से पहले आप यदि इसका सेवन करते हैं तो यह आपके पेट पर जमा चर्बी को तेजी से छांट देगा।

दूध और दालचीनी के अन्य फायदे - Benefits of Cinnamon mix Milk

  1. दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से आपका तनाव का स्तर कम होता है, जिससे आपकी नींद बेहतर होती है।
  2. दूध और दालचीनी का मिश्रण आपके जॉइंट्स पेन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है।
  3. दूध में दालचीनी और शहद मिलाकर पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है।
  4. दूध और दालचीनी का सेवन एक साथ करने से हमारे शरीर में सूजन की समस्या ठीक होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article