हेल्थ

Yoga Day 2023: अंडरवेट होना बन रहा शर्मिंदगी का कारण, इन योगासन की मदद से बढ़ाएं वजन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 20, 2023, 09:22 AM IST

Yoga For weight gain: जिस तरह मोटापा एक बड़ी समस्या है वैसे ही वजन का कम होना भी एक बड़ी समस्या है। अगर कोई व्यक्ति कम वजनी है, तो इसका मतलब है कि उसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं।

Image

Yoga for Weight Gain in Hindi

Photo : iStock

Yoga For weight gain: जिस तरह मोटापा एक बड़ी समस्या है वैसे ही वजन का कम होना भी एक बड़ी समस्या है। अगर कोई व्यक्ति कम वजनी है, तो इसका मतलब है कि उसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। पोषण की कमी की वजह से शरीर कमजोर होने लगता है और साथ ही बॉडी ग्रोथ भी रूक जाती है। कम वजनी होने की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कम वजनी होने के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं जिनमें आनुवंशिक, कोई गंभीर बीमारी या फिर कुपोषण मुख्य कारण हो सकते हैं। ऐसे में वजन को बढ़ाना बेहद जरूरी होता है। वजन बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में योगासन की मदद से आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। नियमित रूप से कुछ योगासन को करके आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए योगासन – Yoga for Weight Gain in Hindi

भुजंगासन

भुजंगासन पााचन तंत्र को बेहतर बनाता है जिससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। भुजंगासन करने से भूख लगती है जो वेट गेन में फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में कम वजनी होने की समस्या से निजात पाने के लिए आप भुजंगासन का सहारा ले सकते हैं।

कैसे करें

सबसे पहले आप पेट के बल लेट जाएं। फिर पैरों के बीच की दूरी को कम करें और पैरों को सीधा रखें। इसके बाद अब अपनी हथेलियों को कंधे के सीध में लाएं। अब सांस लेते हुए छाती से लेकर नाभि तक शरीर को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में बने रहे और धीरे-धीरे सांस लेते व छोड़ते रहें और फिर गहरी सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में नीचे आ जाएं।

भुजंगासन

भुजंगासन

वज्रासन

वज्रासन को खाना खाने के तुरंत बाद किया जा सकता है। यह आसन सीधा पाचन तंत्र पर काम करता है और मेटाबॉलिजम रेट को बेहर बनाता है। वजन बढ़ाने में वज्रासन काफी कारगर साबित होता है।

वज्रासन

वज्रासन

कैसे करें

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पैरों को जमीन पर फैलाकर बैठें। अब दाहिना पैर को घुटने से मोड़ें और दाहिने कूल्हे के नीचे रखें। फिर इसी तरह से बाएं पैर को मोड़ें और अपने बाएं कूल्हे के नीचे रखें। अब नितम्बों को एड़ियों के बीच में लाएं। हाथों को घुटनों पर रखें और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। सांस लेने व छोड़ने की प्रक्रिया जारी रखें और शांत रहने की कोशिश करें।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार

वजन बढ़ाने में सूर्य नमस्कार भी एक कारगर योगासन माना जाता है। यह आसन ना केवल पाचन तंत्र बल्कि हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वजन को बढ़ाने के लिए आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article