हेल्थ

Yoga For Thyroid: थायरायड की समस्या को करना चाहते हैं जड़ से ठीक, रोजाना करें ये 4 योगासन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 21, 2023, 07:57 AM IST

Yoga for Thyroid Patients: आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। योग ना केवल आपको शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ्य रखता है।

Image

थायराइड के लिए योगासन

Yoga for Thyroid Patients: आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। योग ना केवल आपको शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ्य रखता है। योग करने से मन शांत रहता है। योग की मदद से आप कई बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में इन दिनों थायराइड की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जी रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है योग की मदद से भी थायराइड की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। बता दें कि थायराइड गर्दन में पाई जाने वाली एक ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने का काम करती है। जब थायराइड ग्रंथि (Thyroid Gland) ज्यादा थायरॉक्सिन हार्मोन को पैदा करने लगती है तो इंसान कई परेशानियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप थायराइड की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

थायराइड के लिए कारगर हैं ये योगासन - These Yogasans Are Effective For Thyroid

विपरीत करनी

थायराइड की समस्या से छुटकारा दिलाने में विपरीत करनी योग बहुत फायदेमंद साबित होता है। रोजाना इस योग को करने से कमर दर्द और घुटनों के दर्द से आराम मिलता है। इस योग का अभ्यास करने के लिए आप दीवार की तरफ मुंह करके बैठ जाएं। अब हाथों का सहारा लेते हुए पीछे की ओर झुक जाएं और कूल्हों और पैरों को ऊपर उठाकर सीधे दीवार के साथ सटा लें। इसके बाद बांहों को शरीर से दूर फैला लें और हथेलियां ऊपर की ओर रहें। इस मुद्रा में करीब 5-15 मिनट तक रहें।

सर्वांगासन

थायराइड की समस्या को दूर करने के लिए आप सर्वांगासन योग का सहारा ले सकते हैं। इस योग को कंधों के सहारे किया जाता है। इस योग में पूरे शरीर का भार कंधों पर आता है। इस योगासन से कंधे मजबूद होते हैं। इस योगासन का अभ्यास करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के साथ सीधा सटाकर रखें। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाते हुए पीछे की तरफ ले जाएं। इसके बाद अपने कूल्हों और कमर को भी ऊपर की ओर उठा लें। इसके बाद कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए पीठ को अपने हाथों के जरिए सहारा दें और पैरों और घुटनों को ऊपर की ओर बिल्कुल सीधा कर दें। अब इसके बाद लंबी-गहरी सांस लें।

मत्सयासन

थायराइड की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर योग माना जाता है मत्सयासन। इस योगासन को करने से थायराइड के साथ साथ कमर दर्द, गर्दन दर्द, कमर में खिंचाव से भी राहत मिलती है। वहीं ये योगासन कब्ज की समस्या को भी दूर करने में सहायक साबित होता है।

हलासन

हलासन एक ऐसा योग है जो स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है। हलासन को करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में थायराइड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हलासन योग कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article