Yoga for Joint Pain:खराब जीवनशैली की वजह से इन दिनों लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग ज्वाइंट पेन (Joint Pain) यानी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के पेन किलर्स को सेवन करते हैं। लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। घुटनों, कमर, कंधे और पीठ दर्द से पूरी तरह से छुटकारा पाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। योग शरीर को टोन करने के अलावा ज्वाइंट पेन से राहत दिलाता है और साथ ही मन को भी शांत रखता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत के लिए करें ये योगासन -Best yoga for joint pain
वीरभद्रासन (Warrior pose)
वीरभद्रासन को वॉरियर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस योग को करने से कंधों और घुटने के दर्द से जल्द आराम मिलता है। इस योगासन को करने से फ्रोजेन शोल्डर जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। यह कंधों के स्ट्रेस को दूर करने और शरीर में संतुलन लाने में मददगार साबित होता है।
धनुरासन (Bow pose)
धनुरासन जिसे बो पोज भी कहा जाता है ज्वाइंट पेन से राहत दिलाने में बेहद मददगार साबित होता है। धनुरासन करने से शरीर की स्ट्रेचेबिलिटी भी बढ़ती है और जोड़ों के दर्द की समस्या दूर होती है।
सेतु बंधासन (Bridge pose)
सेतु बंधासन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है। ये योगासन ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह आपके दिमाग को भी शांत करता है और शरीर से स्ट्रेस को कम करता है।
( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
