हेल्थ

Yoga for back pain: कमर दर्द की दिक्कत से मिलेगा झटपट छुटकारा, बस रोज करें ये 5 योगासन

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 26, 2024, 12:22 PM IST

Yoga for back pain (कमर दर्द के लिए योग): खराब पौश्चर एक्सरसाइज की कमी आदि के कारण इन दिनों कमर दर्द की दिक्कत लगभग हर किसी को परेशान कर रही है। ऐसे में कमर दर्द का इलाज करने के लिए ये योगासन बेस्ट हो सकते हैं। देखें बैक पेन के लिए योग, कमर दर्द में कौन सा योग करें।

Image

Yoga for back pain exercises yoga poses for lower back pain

Yoga for back pain (कमर दर्द के लिए योग): दिन भर लैपटॉप के सामने काम करते रहने से, एक्सरसाइज न करने की वजह से पीठ के निचले हिस्से में आपको भी दर्द की शिकायत होती ही होगी। कमर दर्द की दिक्कत इन दिनों हर छोटे बड़े व्यक्ति को परेशान कर रही है। ऐसे में समय रहते इसे सही करना आवश्यक है, नहीं तो दर्द की स्थिति और बढ़ सकती है। अगर आप कमर दर्द का इलाज बिना किसी दवा के उपयोग के करना चाहते हैं, तो ऐसे में नियमित रूप से योगासन करना आपके लिए सबसे ज्यादा अच्छा हो सकता है। बता दें कि आप घर पर ही कुछ मामुली योगासन करके पीठ या कमर दर्द की दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं।

कमर दर्द के लिए योगा, Yoga For Back Pain Exercise

भुजंगासन, Cobra Pose

भुजंगासन पीठ दर्द के लिए बहुत ही रामबाण माना जाता है। आप आसानी से पेट से बल लेटकर, हथेलियों को अपने कंधों से नीचे रखकर और कोहनियों का शरीर के पास फैलाकर इसे कर सकते हैं। आपको सांस लेते हुए छाती को जमीन से उठाना है, कोशिश करें कि आपकी नाभि वाला हिस्सा जमीन से जुड़ा रहे। अब आपको कंधों को चौड़ा करना है और छाती को ऊपर उठाना है।

मार्जरीआसन, Cat Cow Pose

आपको सबसे पहले अपने घुटनों को जमीन पर रखना होगा और फिर हथेलियों को कंधों के नीचे और घुटनों के सामने जमीन पर सीधा करके रखना होगा। फिर सांस लेते हुए अपनी रीढ़ की ऊपर की तरफ उठाना है, फिर सांस छोड़ते हुए उसे गर्दन के नीचे ले जाना है। इससे पीठ और कमर का निचला हिस्सा सही होगा।

पश्चिमोत्तानासन, Forward Bend Pose

कमर दर्द के लिए ये वाला आसन भी काफी अच्छा होता है।आपको सबसे पहले अपने पैरों को लंबा करके जमीन पर बैठ जाना है। और फिर अपने सिर को और हाथों को झुकाते हुए पैर के पंजों को छुने का प्रयास करें। इससे आपकी बैक में बेहतरीन स्ट्रेच आएगा और काफी अच्छा लगेगा।

धनुरासन, Bow Pose

इस आसन में आपको अपने शरीर को धनुष बाण का आकार देना है। आपको अपने पेट के बल लेटना होगा और फिर सिर उठाएं और दूसरी तरफ से पैरों को भी उठाएं। ऐसा करने पर आप नांव या धनुष जैसा आकार बनाएंगे। अब ऐसी ही पोजीशन में आपको अपने हाथों से पैरों को पकड़े रखना है।

भुजंगासन, Twisted Cobra Pose

पीठ या कमर दर्द के लिए भुजंगासन भी अच्छा आसन है, इसमें आपको अपने पेट के बल लेट जाना है। और अपनी हथेलियों को कंधें से नीचे फैलाना है। पैरों में करीब 2 फीट की दूरी रखें, कोशिश करें कि पैर की उंगलियां जमीन से उठे नहीं। फिर आपको सिर ऊपर उठाते हुए सांस लेनी है और करीब 10 सेकंड तक होल्ड करके रखना है। ऐसा ही आपको दूसरी तरफ से भी करना है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article