हेल्थ

World Sexual Health Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका उद्देश्य और इतिहास

World Sexual Health Day 2023: विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस 2023: हर साल 4 सितंबर को विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यौन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यौन स्वास्थ्य शरीर को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। सेक्सुअल हेल्थ आपके स्वास्थ्य का सबसे बड़ा पहलू है। यौग संबंधी बीमारी बाकी बीमारियों की तरह ही सामान्य है।

Image

World Sexual Health Day 2023

World Sexual Health Day 2023: विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस 2023: हर साल 4 सितंबर को विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यौन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यौन स्वास्थ्य शरीर को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। सेक्सुअल हेल्थ आपके स्वास्थ्य का सबसे बड़ा पहलू है। यौग संबंधी बीमारी बाकी बीमारियों की तरह ही सामान्य है। इन रोगों का भी इलाज संभव है। लेकिन कई बार शर्म और सामाजिक कुरीतियों के डर से लोग इसके बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। इन दिनों लोगों के बीच ये देखने को मिला है इस बारे में लोग ना तो अपने पार्टनर, दोस्त किसी से भी चर्चा नहीं करते हैं और ना ही सही समय पर डॉक्टर की सलाह लेते हैं जिसका नतीजा ये देखने को मिलता है कि इस वजह से रिश्ते टूट जाते हैं। ऐसे में सही समय पर इसका इलाज कराना और डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस 2023 का थीम क्या है? - What Is the Theme of World Sexual Health Day 2023?

WHO के अनुसार, "विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस 2023 का विषय 'सहमति' है। जब यौन संबंधों की बात आती है तो सहमति और आपसी सम्मान का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोगों के पास यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में पूरी और सही जानकारी होनी चाहिए ताकि जब भी यौन स्वास्थ्य की बात हो तो सही फैसले ले सकें।

विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस इतिहास - World Sexual Health Day History

विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत 2010 में हुई थी। जब विश्व यौन स्वास्थ्य संघ (डब्ल्यूएएस) ने वैश्विक स्तर पर यौन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के इरादे से 4 सितंबर को विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस घोषित किया था। पहला विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस 'आओ इसके बारे में बात करें!' थीम के तहत मनाया गया। पहले विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य सेक्सुअलिटी से जुड़े मिथकों, वर्जनाओं और झिझक को ख़त्म करना था।

विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस का महत्व: इसे क्यों मनाया जाता है?

  • विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित यौन स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित और जागरूक करना है।
  • इस दिन को सेलिब्रेट करना उद्देश्य यौन संचारित रोगों और संक्रमणों जैसी असुरक्षित यौन प्रथाओं के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और एसटीआई परीक्षण जैसे उपाय के जरिए उनकी रोकथाम को बढ़ावा देना है।
  • लोगों के बीच यौन स्वास्थ्य से जुड़ी वर्जनाओं, मिथकों को तोड़ने के लिए विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है । इससे लोगों को यौन स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में खुलकर बातचीत करने में मदद मिलेगी और जब भी आवश्यकता हो, उन्हें चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
  • विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य अनियोजित गर्भधारण से बचने के लिए गर्भ निरोधकों और अन्य तरीकों के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना।
TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article