World no Tobacco Day 2023 Date and Theme: हर साल की तरह इस साल भी आज यानी 31 मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले खतरों के बारे में बताना और जागरूक करना है। जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम और अभियान चलाए जाते हैं। इस दिन, संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न वैश्विक संगठन दुनिया भर में तंबाकू के उपयोग को कम करने के लिए प्रभावी सरकारी नीतियों के लिए लोगों को बताते हैं। तम्बाकू ना केवल सेहत को बल्कि किसानों को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। इससे वनों की कटाई भी होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में, लगभग 3.5 मिलियन हेक्टेयर भूमि हर साल तम्बाकू उगाने के लिए परिवर्तित की जाती है, जिससे प्रति वर्ष 200,000 हेक्टेयर वनों की कटाई होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल दुनिया भर में लगभग 80 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों की वजह से मौत हो जाती है।
वर्ल्ड नो टोबैको डे का महत्व
वर्ल्ड नो टोबैको डे का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही इस दिन का उद्देश्य निकोटीन व्यावसाय और तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करना भी है।
चेतावनी
