World Malaria Day 2024 (मलेरिया दिवस लक्षण व उपाय): वातावरण में गर्मी बढ़ते के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है, गर्मी वाले इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा मलेरिया होने का रहता है। साधारण से दिखने वाले मलेरिया के मच्छर आपके लिए जानलेवा भी हो सकते हैं। ऐसे में इस गंभीर बीमारी के प्रति जनता को जागरुक करने हेतु विश्व भर में आज यानि 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जा रहा है। WHO द्वारा 2030 तक मलेरिया के 90 प्रतिशत मामलों को कम करने की योजना बनाई गई है। विस्तार से यहां देखें मलेरिया क्या होता है, मलेरिया के लक्षण और उपाय व मलेरिया दिवस थीम।
क्या है मलेरिया, What Is Malaria
मलेरिया खास मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से होता है, इस मच्छर में प्लाज्मोडियम नाम का एक बैक्टीरिया पाया जाता है। जो मलेरिया के फैलने का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप भी पहले से संक्रमित मच्छर के संपर्क में आते हैं, तो आपको मलेरिया होने का रिस्क अत्यधिक हो सकता है। हालांकि समय रहते मलेरिया के लक्षण पहचान कर, इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन बीमारी बढ़ जाने पर जानलेवा भी हो सकती है, ऐसे में जितना हो सके बीमारी से बचने की कोशिश करना आवश्यक है।
मलेरिया के लक्षण, Malaria Symptoms in Hindi
मलेरिया के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती खतरनाक हो सकती है। यहां देखें मलेरिया के मुख्य लक्षण कौन से हैं -
- बिन मौसम ठंड लगना
- बुखार होना
- सिरदर्द होना
- बदन दर्द होना
- जी मिचलाना या मतली जैसा महसुस होना
- अत्यधिक थकान महसुस होना
विश्व मलेरिया दिवस थीम 2024, Malaria Day Theme
विश्व मलेरिया दिवस पर हर साल अगल-अलग थीम रखी जाती है। इस साल यानि साल 2024 की थीम अधिक न्यायसंगत विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना है। इस थीम या नारे को लोगों तक पहुंचाकर मलेरिया के कारण हर साल होने वाले आंकड़ों को बता सकते हैं। इसे थीम के जरिए लोगों को मलेरिया के प्रति ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने पर जोर दिया जा रहा है।
