हेल्थ

World Lung Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व फेफड़ा दिवस, क्या है इसका इतिहास, महत्व और 2023 का थीम

World Lung Day: हर साल की तरह इस साल भी 25 सितंबर यानी आज दुनियाभर में विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य फेफड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। फेफड़ो से जुड़ी बीमारी एक खतरनाक बीमारी है जिसकी चपेट में आने से मौत तक हो सकती है। फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा देशभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Image

World Lung Day 2023

World Lung Day: हर साल की तरह इस साल भी 25 सितंबर यानी आज दुनियाभर में विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य फेफड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। फेफड़ो से जुड़ी बीमारी एक खतरनाक बीमारी है जिसकी चपेट में आने से मौत तक हो सकती है। फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा देशभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। फेफड़ों की स्थिति जैसे कैंसर, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी, तपेदिक (टीबी), अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस भारत में काफी बढ़ चुका है। इसके लिए जागरूकता फैलाने के लिए विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। धूम्रपान, प्रदूषण, औद्योगिक गंद और अस्थमा इन बीमारियों के बढऩे में अहम भूमिका निभा रहा है।

विश्व फेफड़े दिवस इतिहास - History of World lung day

विश्व फेफड़े दिवस (डब्ल्यूएलडी) का विचार पहली बार एफआईआरएस अध्यक्ष मिचियाकी मिशिमा द्वारा आयोजित 2016 एफआईआरएस क्योटो असेंबली बैठक के दौरान बनाया गया था। फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज (एफआईआरएस) दुनिया भर में फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए सहयोग करने वाली अंतरराष्ट्रीय श्वसन समितियों का संघ है। FIRS संगठन में लगभग 100,000 सदस्य हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसे अन्य वैश्विक संगठनों के सहयोग से दुनिया भर में फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए FIRS मिशन के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

विश्व फेफड़े दिवस का महत्व - Importance of World Lung Day

फेफड़े, मानव शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक मानें जाते हैं। इन दिनों फेफड़ों की बीमारी धूम्रपान, प्रदूषण, श्वसन संक्रमण आदि जैसे कई वजहों से बढ़ती जा रही है। श्वसन संबंधी स्थितियां सभी देशों में लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। हालाँकि, यह निम्न और मध्यम आय वाले देशों (LMIC) को असमान रूप से प्रभावित करता है जहां प्रबंधन, रोकथाम और अनुसंधान के लिए संसाधनों की कमी है। हवा में रसायनों, कणों और संक्रामक जीवों के लगातार संपर्क में रहने के कारण फेफड़े बाहरी पर्यावरणीय कारकों से क्षति और संक्रमण के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। वैश्विक स्तर पर, कम से कम 200 करोड़ लोग बायोमास ईंधन के जहरीले धुएं के संपर्क में हैं, जो आमतौर पर इनडोर स्टोव (खराब हवादार) या फायरप्लेस में जलाया जाता है, 100 करोड़ लोग प्रदूषित बाहरी हवा और 100 करोड़ लोग तंबाकू के धुएं के संपर्क में आते हैं। विश्व फेफड़ा दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को फेफड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

विश्व फेफड़े दिवस 2023 थीम - World Lung Day 2023 Theme

इस वर्ष, 2023, विश्व फेफड़े दिवस की थीम "सभी के लिए रोकथाम और उपचार तक पहुंच है। हर किसी को इसके लिए जागरूक करें, जो फेफड़ों की बीमारियों के उपचार और रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिए समान पहुंच के महत्व पर जोर देता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article