हेल्थ

मां बनना अब और भी आसान IVF और AI से हुआ कमाल! नई तकनीक से दुनिया में पहले बच्चे का जन्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी जिंदगी को कितना आसान बना रहा है। इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं, कि IVF और AI की मदद से दुनिया में पहले बच्चे की जन्म हुआ है। जी हां इस नई टेक्नोलॉजी ने लोगों की जिंदगी को और भी आसान बना दिया है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से...

Image

IVF treatment with Artificial Intelligence

आज तेजी से बदलते समय में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस यानी AI हमारी हर काम में मदद करने लगा है। इस नई तकनीक के जरिए लोगों की जिंदगी को आसान बनाया जा रहा है। यही वजह है कि AI का इस्तेमाल आज लगभग हर एक क्षेत्र में होने लगा है। AI ने कई न केवल सॉफ्टवेयर की दुनिया बल्कि वास्तविक जिंदगी में भी कमाल का काम किया है। हाल ही में आई खबर की मानें तो AI की एंट्री अब IVF यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन में भी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AI की मदद से IVF तकनीक का इस्तेमाल करके दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है। जिसके बाद लोगों को अब बच्चे पैदा करने की एक नई दिशा मिल जाएगी। आइए जानते हैं क्या है ये नई तकनीक?

IVF और AI की मदद से हुआ बच्चे का जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो AI की मदद से IVF तकनीक का इस्तेमाल करके दुनिया का पहला बच्चा पैदा हुआ है। यह सिस्टम इंट्रा साइटोप्लाज्मिक स्पर्म की पारंपरिक मैनुअल प्रक्रिया की जगह ले लेगा। जो अभी तक प्रयोग में लाई जा रही IVF की एक आम विधि है। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में एक स्पर्म को सीधे अंडे में इंजेक्ट करने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर का सहारा लिया जाता था। लेकिन नई प्रक्रिया आने से ये काम AI या रिमोट डिजिटल कंट्रोल के माध्यम से बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पूरा किया जा सकेगा।

AI ने किया भ्रूण का चुनाव

अमेरिका के एक फर्टिलिटी क्लिनिक में इस तकनीक से पहले बच्चे को इंप्लांट किया गया था। जो जन्म के बाद इस तकनीक से पैदा होने वाला दुनिया का पहला बच्चा बन गया है। AI तकनीक की मदद से सर्वश्रेष्ठ भ्रूण का चुनाव किया गया और चुने हुए भ्रूण को महिला के गर्भाशय में स्थापित किया गया। जिसकी मदद से महिला के गर्भ में सफल गर्भधारण हुआ और एक हेल्दी बच्चे का जन्म हुआ।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article