विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day) हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने साल 2000 में की थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ऐसी चीजों के बारे में जागरूक करना है जिससे लोगों की जान को आपातकालीन परिस्थिति में आसानी से बचाया जा सके। इसके साथ ही लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक करना है कि वह रोजाना जीवन में आने वाली हेल्थ संबंधी समस्याओं से बचकर निकल सकें। आज इस दिन से जुड़े इतिहास और इस साल की थीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
क्या होता है फर्स्ट ऐड? - What is First Aid
आपको सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि First Aid किसे कहते हैं। इसके साथ ही First Aid के लिए किस-किस चीज की जरूरत हो सकती है। ताकि आप किसी भी परिस्थिति से आसानी से बच सकें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले जो भी प्रयास किए जाते हैं वह सभी First Aid की श्रेणी में आते हैं।World First Aid Day 2024 की थीम
इस साल First Aid दिवस 14 सितंबर के दिन मनाया जा रहा है। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस 2024 की थीम 'प्राथमिक चिकित्सा और खेल' है। साल 2024 में खेल से जुड़ी थीम रखने का उद्देश्य है कि इस साल को विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में ध्यान देने के लिए मनाया जा रहा है।
World First Aid Day का इतिहास
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस यानी World First Aid Day की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। जिसके बाद हर साल सितंबर माह के दूसरे शनिवार को इसे मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने की थी।
