सर्दी का मौसम आ चुका है। कई लोगों को सर्दियों का मौसम बेहद पसंद होता है। लेकिन इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। सबसे ज्यादा उन लोगों पर असर पड़ता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस समय सर्दी-जुकाम, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में स्वास्थ्य का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ब्रेन हेल्थ का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने में पोषण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप हेल्दी डाइट की मदद से ब्रेन हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको डाइट में शामिल कर आप अपनी ब्रेन हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।
सैल्मन
सैल्मन मछली ओमेगा-3 से भरपूर होता है जो ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सैल्मन को मस्तिष्क के लिए 'सुपरहीरो' कहा जाता है। इसके सेवन से दिमाग सुचारू ढंग से काम करता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में इसका सेवन जरूर करें।
नट्स
नट्स विटामिन E,ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
सर्दी के मौसम में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां मिलती है जो ब्रेन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। पालक और ब्रोकोली भी उन्हीं में से एक है। इसका सेवन ब्रेन हेल्थ को काफी फायदा पहुंचाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ई और फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं जो दिमाग की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है।
हल्दी
हल्दी कर्क्यूमिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करती है और इसे सुचारू ढंग से काम करने में मदद करती है।
