Why Not To Eat Curd In Rainy Season In Hindi: बरसात के मौसम स्वस्थ रहने के सिर्फ जीवनशैली को लेकर ही नहीं, बल्कि खानपान को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं, जो आमतौर पर सेहत के लिए बहुत स्वस्थ होती हैं, लेकिन बरसात के मौसम में सेहत के लिए नुकसानदेह बन जाती हैं। आपने अक्सर लोगों को यह सलाह देते सुना होगा कि बरसात के मौसम में दही खाने से परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि दही सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करती है। यह प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी आदि से भी भरपूर होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। लेकिन बरसात में इसका सेवन नुकसानदेह माना जाता है। बरसात में दही खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बरसात में दही खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं, यहां जानें इसके बारे में....
बरसात में क्यों नहीं खानी चाहिए दही - Why Not To Eat Curd In Rainy Season In Hindi
दही के सेवन को लेकर अलग-अलग धारणाएं देखने को मिल सकती हैं। साइंस बरसात में दही को स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित मानता है। लेकिन आयुर्वेद में बरसात में दही खाने से पूरी तरह परहेज करने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद की मानें तो बरसात के मौसम में दूध और इससे बनी चीजों में बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं। अगर बरसात के मौसम में दही का सेवन किया जाता है, तो शरीर में त्रिदोष - वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ता है। इससे कफ की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
बरसात में दही खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं?
आपको बता दें कि आप बरसात में दही खाने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं जैसे,
- सर्दी-जुकाम
- खांसी और बलगम
- बुखार
- गले में खराश
- गले में दर्द
- त्वचा में एलर्जी की समस्या आदि।
अगर फिर भी दही खाने का मन हो तो क्या करें?
अगर आप दही का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको बरसात में इसका सेवन करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रहने की जरूरत है। सबसे पहली चीज तो यह कि आपको दही को सीधे तौर पर खाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि इसे पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर लें, उसके बाद ही सेवन करें।
इसके अलावा, किस समय दही खा रहे हैं इसका भी ध्यान रखें। सुबह, शाम या रात में दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आप दिन के समय दही का सेवन कर सकते हैं। भोजन के साथ एक कटोरी दही खा सकते हैं। इसके अलावा, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से भी बचें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
