Homemade Drink To Lose Weight In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं वे वेट लॉस के लिए खाना-पानी छोड़ देते हैं। वह या तो 1-2 रोटी खाना शुरू कर देते हैं या दिन में सिर्फ 1 बार ही खाना शुरू कर देते हैं। फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है? तो आपको बता दें कि इसका एक बड़ा कारण आपका धीमा मेटाबॉलिज्म हो सकता है। कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म बहुत धीमा होता है। वह कम कैलोरी का सेवन तो करते हैं, लेकिन वह उनके वह उनका मेटाबॉलिज्म उन्हें भी बर्न नहीं कर पाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वजन कम करने के लिए क्या करें?
आपको बता दें कि घर में मौजूद कुछ चीजों का सेवन करने से आपको तेजी से वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। घर की चीजों से आप एक ऐसी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जिसकी मदद से मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर की चर्बी पिघलाने में बहुत मदद मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक खास ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
वजन घटाने के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक - Homemade Drink To Lose Weight In Hindi
सामग्री:
- मेथी बीज पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
- सौंफ पाउडर (2 बड़े चम्मच)
- सोंठ पाउडर (1 चम्मच)
- दालचीनी पिसी हुई - 1 चम्मच
- 1/2 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- नींबू (वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
- सभी सामग्री को एक जार में डालकर मिला लें
- मिश्रण का 1/2 बड़ा चम्मच गर्म गिलास पानी में डालकर मिला लें
- अधिकतम लाभ के लिए इस मिश्रण को दोपहर के भोजन से पहले लें
वेट लॉस के लिए कैसे फायदेमंद है ये देसी ड्रिंक
ड्रिंक में प्रयोग की कई सामग्रियों में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाती हैं। साथ ही, इन्हें पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। ये शरीर की चर्बी को पिघलाने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। जब आप इन्हें एक साथ मिलाकर पीते हैं, तो यह वेट लॉस के लिए एक प्राकृतिक फैट बर्न के रूप में काम करता है।
अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो इस प्राकृतिक फैट बर्नर चूर्ण को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे सेहत को चमत्कारी फायदे मिलेंगे। यह आपकी महीने भर में वजन घटाने में मदद करेगा।
