हेल्थ

Prickling Ankles: सुबह उठते ही एड़ियों में चुभते हैं कांटे, तो शरीर में हैं इस विटामिन की कमी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 10:58 AM IST

Prickling Ankles Vitamin Deficiency : एड़ियों में चुभन के कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में विटामिन्स की कमी भी शामिल है। आइए जानते हैं , किस विटामिन की कमी से एड़ियों में होती है चुभन ? और कैसे कर सकते है इन विटामिन्स की कमी को पूरा ।

Image

सुबह उठते ही एड़ियों में चुभते हैं कांटे तो शरीर में हैं विटामिन की कमी

KEY HIGHLIGHTS
  • विटामिन बी की कमी से होती है एड़ियों में चुभन
  • विटामिन ई की वजह से हो सकती है एड़ियों में चुभन
  • एड़ियों में चुभन होने पर हेल्दी आहार का करें चुनाव

Prickling Ankles: क्या सुबह उठते ही आपके एड़ियों में झनझनाहट महसूस होती है? क्या जमीन पर पैर रखते समय आपको चुभन सी महसूस होती है? अगर हां, तो यह शरीर में विटामिन्स की कमी की ओर इशारा कर सकता है। जी हां, शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण एड़ियों में झनझनाहट या फिर चुभन जैसा महसूस होता है। आज हम आपको इस लेख में एड़ियों में झनझनाहट या चुभन किस विटामिन्स की कमी से होती है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

किस विटामिन की कमी के कारण होता है एड़ियों में चुभन?

पैरों या फिर एड़ियों में चुभन या झनझनाहट की परेशानी शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में इन विटामिन्स को पूरा करना बहुत ही जरूरी है।

विटामिन बी

शरीर में विटामिन बी की कमी के कारण एड़ियों में चुभन या फिर झनझनाहट महसूस हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में विटामिन बी की कमी को पूरा करें। विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए आप स्प्राउट्स, वेजीटेबल ऑयल, सूरजमुखी का बीज, राजमा जैसे आहार का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन बी प्राप्त हो सकता है।

विटामिन ई

शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण भी एड़ियों में चुभन महसूस हो सकती है। विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए एवोकाडो, ड्राई फ्रूट्स, कद्दू के बीज इत्यादि का सेवन करें। यह विटामिन ई से भरपूर होता है, जो विटामिन ई की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

सुबह उठने के बाद एड़ियों में चुभन होने पर क्या करें?

सुबह उठने के बाद एड़ियों में चुभन महसूस होने पर अपने एड़ियों को हाथों से प्रेश करें। अगर आपको एड़ियों को मोड़ने पर चुभन हो रही है तो इस स्थिति में एड़ियों को सीधा रखें।

शरीर गर्म होने की वजह से भी एड़ियों में चुभन हो सकती है। ऐसी स्थिति में एड़ियों को ठंडे पानी में डुबोकर रखें। इससे झनझनाहट कम होगी।

पैरों या एड़ियों में चुभन होने पर आप इन आसान से उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाए तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article