हेल्थ

Vitamin Deficiency Hairfall Causes: वक्त से पहले टकले हो जाएंगे आप भी, जानें किस विटामिन की कमी से होता है हेयरफॉल और इलाज क्या है

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 23, 2024, 08:30 PM IST

Which Vitamin Deficiency Causes Hairfall (बाल क्यों झड़ते हैं): बाल झड़ने की समस्या इन दिनों काफी आम हो गई है, ऐसा होने के पीछे लाइफस्टाइल खराब खानपान जैसे कई कारण है। अगर आपको भी हेयरफॉल की दिक्कत सता रही है, तो इसका एक कारण विटामिन की कमी भी हो सकता है। देखें किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं, हेयरफॉल कैसे रोके, विटामिन डिफिशिएंसी।

Image

Which vitamin deficiency causes hairfall kis vitamin ki kami se baal jhadte hai

Which Vitamin Deficiency Causes Hairfall (बाल क्यों झड़ते हैं): इन दिनों लगभग हर चार में से दो लोगों को हेयरफॉल या बाल से जुड़ी कोई न कोई परेशानी सता रही है। उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं तो तेजी से झड़ रहे हैं, ऐसा होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गंदी आदतें तो केमिकल वाली चीजों का उपयोग मुख्य कारण हो सकता है। हालांकि यही नहीं बाल झड़ने के पीछे हेरिडिटी तो आपके शरीर में हुई किसी खास तरह के विटामिन की कमी भी बाल झड़ने का बड़ा कारण हो सकती है। जी हां यहां देखें किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं, हेयरफॉल कैसे रोके, विटामिन डिफिशिएंसी कैसे दूर करें।

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं, Which Vitamin Deficiency Causes Hairfall

बाल झड़ने की दिक्कत के पीछे विटामिन बी 12, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए, तो बायोटिन की कमी सबसे बड़ा कारण मानी जाती है। ये सारे ही विटामिन किसी न किसी तरीके से आपके बालों की ग्रोथ पर असर करते हैं। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती जैसे ही बालों की मजबूती के लिए भी बहुत जरूरी है। वहीं विटामिन सी बालों की चमक बरकरार रखने के लिए जरूरी है। अगर आपके बाल बहुत रूखे और बेजान हैं तो वे अपने आप ही टूटने लगेंगे। इसी के साथ विटामिन ए, विटामिन बी 7 और विटामिन बी 9 की कमी भी बालों पर बुरा असर ड़ालती है।

How to Stop Hairfall Remedies

बाल झड़ना बंद करना है तो आपको धूप में बैठना शुरु करना होगा, इसी के साथ डाइट में टमाटर, ब्रोकली, संतरा, केला, दही, गाजर, सोयाबीन, हरी सब्जियां, दूध, पपीता, पालक, चना, तिल, राजमा, बीन्स, मसूर की दाल और साबुत अनाज आदि खाना होगा। वहीं डाइट के साथ बालों की मसाज तो केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी बालों के लिए बहुत अच्छा हो सकता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article