आज खानपान और लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। जिससे लगभग हर उम्र के लोग परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन हार्मोन जिम्मेदार होता है। जिसे लोग इंजेक्शन के माध्यम से बाहर से लेते हैं। लेकिन आप नहीं जानते हैं कि इंसुलिन की फैक्ट्री आपके शरीर में मौजूद होती है। जी हां आपके शरीर में एक ऐसा अंग है, जिसे इंसुलिन की मशीन कहा जाता है। आपको बता दें कि पैंक्रियाज एक छोटा-सा अंग है जो इंसुलिन का उत्पादन करता है। जो आपके शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए जरूरी है कि आपका पैंक्रियाज ठीक से काम करे। आज हम आपको पैन्क्रियाज हेल्दी रखने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
शरीर में कहां होता है पैन्क्रियाज?
पैंक्रियाज की बात करें तो ये एक ग्रंथि है, जो आपके पेट के पीछे मौजूद होती है। जिसका काम हमारे लिए पाचन एंजाइम बनाना और इंसुलिन जैसा जरूरी हार्मोन बनाना होता है। पैन्क्रियाज में बनने वाला इंसुलिन आपके खून में मिलकर ग्लूकोज को एनर्जी में बदल देता है। जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल हो जाता है। जब हमारा पैन्क्रियाज अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है, तो शरीर में शुगर लेवल बढ़ने लगता है। जो आगे चलकर डायबिटीज का कारण बन जाता है।
पैन्क्रियाज को हेल्दी रखने के टिप्स
- रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।
- मीठा और जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें।
- शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं।
- तनाव कम करें और नींद भरपूर लें।
- नियमित तौर पर शुगर की जांच जरूर करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
