डायबिटीज इन दिनों एक आम बीमारी बन चुकी है। डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। ये एक ऐसी बीमारी जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। सही खा-पान के जरिए ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को चावल खाने से मना किया जाता है उन्हें रोटी खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं डायबिटीज के मरीजों को कौन से आटे की रोटियां (Which roti flour is best for diabetics) खानी चाहिए।
डायबिटीज में किसकी रोटी खानी चाहिए? Which Chapati Atta Is Best For Diabetics patient
राजगिरा आटा - Rajgira/Amaranth Flour
राजगिरा के आटे का इस्तेमाल अमुमन व्रत में किया जाता है। राजगिरा को रामदाना (Ramdana) और अमरंथ (Amaranth) भी कहा जाता है। राजगिरा के आटे में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा होती है, ऐसे में यह आटा शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को राजगिरा के आटे की रोटी का सेवन करना चाहिए।

Rajgira/Amaranth Flour
रागी आटा - Ragi Flour
रागी के आटे की रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। रागी कैल्शियम, आयरन,फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। रागी के आटे की रोटी का सेवन करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

Ragi Flour
जौ आटा - Barley Flour

Barley Flour
जौ का आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप इसकी रोटी खा सकते हैं।
