हेल्थ

सर्दियों में कब और कितनी देर वॉक करना है फायदेमंद?, इस समय टहलना हो सकता है नुकसानदायक

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से वॉक करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। लेकिन सर्दियों में आलस की वजह से ज्यादातर लोग वॉक पर जाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है सर्दियों में कब और कितनी देर वॉक करना फायदेमंद है।

Image

Walking benefits

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोगों को सुबह टहलना पसंद होता है तो कुछ लोगों को शाम के वक्त। कई लोगों की डेली रूटीन का ये हिस्सा बन चुका है। सेहतमंद रहने के लिए वॉक करना बेहद जरूरी है। लेकिन सर्दियों के मौसम में कई लोग वॉक पर जाने से बचते हैं। इसकी असल वजह है आलस। सर्दियों में खूब आलस आता है जिसकी वजह से लोग वॉक पर नहीं जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में वॉक करना पसंद करते हैं। सर्दियों में वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लेकिन क्या आपको मालूम सर्दियों के मौसम में कितनी देर और कब वॉक करना सेहत को लाभ पहुंचा सकता है।

वॉक करने के फायदे

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिससे हार्ट-ब्रेन दुरुस्त रहती है। वॉक करने से शरीर गर्म रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्दियों में वॉक पर जाने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि सही कपड़े पहनर ही वॉक पर जाएं।

2. शरीर को पूरी तरह ढककर ही घर के बाहर निकलें।

3.गर्म कपड़े पहनें।

4.तेज और जल्दी वॉक या रनिंग स्टार्ट न करें।

5.घर से निकलने के साथ धीरे-धीरे वॉक शुरू करें और फिर चलने की स्पीड बढ़ाएं।

6.अगर ठंड में सुबह उठने में दिक्कत हो तो सुबह 8.30 से 9.30 या शाम को 5 से 6 के बीच वॉक करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

सर्दियों में कितनी देर टहलना सही

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर दिन 10,000 कदम चलना फायदेमंद होता है। लेकिन भाग-दौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोग इतनी देर तक वॉक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सर्दियों में हफ्ते में कम से कम पांच दिन आधे घंटे के लिए वॉक पर जरूर जाना चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article