What To Eat In Which Month In Hindi: अक्सर हम देखते हैं कि सालभर हर महीने बाजार में कोई नया फूड देखने को जरूर मिलता है। प्राकृतिक मौसम के अनुसार हमें चीजें प्रदान करती है। सेहतमंद रहने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि हम मौसम के अनुसार खाएं। आयुर्वेद में मौसम के अनुसार खाने का विशेष महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मौसम में परिवर्तन के साथ हमारे शरीर में भी बदलाव होते हैं। शरीर को मौसम के साथ ढलने के लिए सही फूड की आवश्यकता होती है। इसलिए आयुर्वेद हमेशा मौसमी चीजों के सेवन पर जोर देता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि मौसम सिर्फ श्रतुओं के अनुसार ही नहीं बदलता है, बल्कि हर महीने मौसम में परिवर्तन होता है। यही कारण है कि हर महीने कुछ विशेष चीजें भी देखने को मिलती हैं। शास्त्र और हिंदू मान्यताएं भी यह सलाह देती हैं, कि अगर सेहतमंद रहना है, तो हर महीने आपको मौसम के अनुसार कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने और कुछ चीजों से परहेज करने की जरूरत होती है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार किस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
किस मौसम में क्या खाना चाहिए - What To Eat In Which Month
हिंदी कैलेंडर के अनुसार हिंदुओं का नया साल चैत्र के महीने से शुरू होता है। चैत्र साल का पहला महीना होता है। साथ ही, फाल्गुन साल का आखिरी महीना माना जाता है। आपको इसके अनुसार ही अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत होती है।
1. चैत्र के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस महीने में गुड़ खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान ज्वार का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
2. बैसाख के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस महीने के दौरान यह सलाह दी जाती है कि तले-भुने फूड्स का सेवन कम कम से कम करें। भोजन पकाने के लिए भी कम तेल का प्रयोग करें। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए रोज 1-2 आंवला जरूर खाने चाहिए। आपका जूस, कैंडी, मुरब्बा और अचार आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
3. ज्येष्ठ के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस मौसम में गर्म चीजें से खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्मी अपने चर्म पर होती है। इसके बजाए लस्सी, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए।
4. आषाढ़ के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस दौरान शारीरिक रूप से एक्टिव रहना बहुत आवश्यक है। इस दौरान पके हुए बेल खाने से बचें। जामुन का सेवन इस दौरान लाभकारी होता है।
5. श्रावण या सावन के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस महीने में पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। फूलगोभी, का सेवन इस दौरान लाभकारी होता है। इस महीने में तेल कम खाने की सलाह दी जाती है।
6. भाद्रपद के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
यह समय दूध और इससे बनी चीजों के लिए अच्छा है, लेकिन सीमित मात्रा में सेवन करें। इस दौरान रबी चावल, रतालू या जिमीकंद आगी का सेवन किया जा सकता है।
7. आश्विन के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
आश्विन के महीने में स्वाद में कड़वी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। सूखे मेवे खाना इस समय फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीना भी लाभकारी होता है।
8. कार्तिक के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस मौसम में केला सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान बैंगन और जीरा खाने से भी बचना चाहिए। पालक का सेवन इस समय बहुत लाभकारी होता है।
9. मार्गशीर्ष के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस मौसम में कुछ मसाले जैसे धनिया, जीरा का प्रयोग कम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, मूली के सेवन भी परहेज करना चाहिए। गाजर खाना इस समय बहुत लाभकारी होता है।
10. पौष के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस दौरान तासीर में ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए। इस महीने में धनिया खाने से बचें। इसके अलावा, हल्दी को डाइट में शामिल करें।
11. माघ के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस महीने में घी और खिचड़ी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन मिश्री खाने से बचने की सलाह दी जाती है। तिल और गुड़ खाने के लिए भी यह अच्छा समय है।
12. फाल्गुन के महीने में क्या खाएं और क्या नहीं?
इस समय चने खाने से बचें। यह मौसम खट्टे फल जैसे संतरे और नींबू आदि का मजा लेने का है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
