हेल्थ

स्ट्रेस फ्री और गहरी नींद का राज छुपा है इस एक चीज में, बस बिस्तर पर जाने से पहले ऐसे कर लें सेवन

What To Eat For Good Sleep In Hindi: अगर आप भी उन लोगों में से जिन्हें रात में नींद न आने की समस्या परेशान करती है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी कमाल की चीज लेकर आए हैं, जिसे अगर आप बिस्तर पर जाने से पहले खाएंगे तो इससे न सिर्फ आपका दिमाग रिलैक्स होगा बल्कि अच्छी-गहरी नींद लेने में भी मदद मिलेगी। यह चमत्कारी चीज तनाव हार्मोन को कम करके आपकी नींद में सुधार करने में मदद करती है। चलिए जानते हैं कौन सी है यह चमत्कारी चीज.....

Image

What To Eat For Good Sleep In Hindi

What To Eat For Good Sleep In Hindi: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस ऐसा साथी बन गया है, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं लगता। काम का दबाव, मोबाइल की स्क्रीन और दिमाग में चलते विचार हमारी नींद छीन लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी चीजें हमारे किचन में ही मौजूद होती हैं जो नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। आपको बता दें कि अच्छी-गहरी, सुकूनभरी नींद के लिए किसी महंगी दवा की जरूरत नहीं होती, बल्कि आपके किचन में ही मौजूद आसान-सी चीजें आपके लिए कारगर साबित हो सकती हैं, जो आपके स्ट्रेस हार्मोन को संतुलित करके आपके दिमाग और शरीर को आराम देती है। आइए जानते हैं इसे लेने का सही तरीका और फायदे।

अच्छी नींद के लिए रात में सोने से पहले क्या खाएं - Foods To Eat For Good Sleep Before Bed In Hindi

कीवी

इस खास फल कीवी में मौजूद सेरोटोनिन और एंटीऑक्सिडेंट आपके दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। सोने से लगभग 1 घंटे पहले एक या दो कीवी खाने से नींद जल्दी आती है और नींद क्विलिटी में भी सुधार होता है।

ओट्स

गर्मागर्म ओट्स का एक कटोरा न सिर्फ पेट भरता है बल्कि इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और कार्बोहाइड्रेट्स आपके मस्तिष्क में नींद लाने वाले हार्मोन को सक्रिय करते हैं। रात में इसे हल्का-सा मीठा बनाकर लें, यह आपके मन को भी शांत करेगा।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल चाय के प्राकृतिक गुण तनाव को कम करने और तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं। सोने से पहले एक कप कैमोमाइल चाय पीना गहरी और बिना रुकावट वाली नींद का आसान उपाय है।

ग्रीक योगर्ट विद बेरीज

ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स आंत को स्वस्थ रखते हैं, जिससे आपका मूड और नींद दोनों बेहतर होते हैं। इसके साथ बेरीज मिलाकर खाने से स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाते हैं।

केला और नट बटर

केला पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इसमें थोड़ा-सा बादाम या पीनट बटर मिलाकर खाने से ट्रिप्टोफैन का असर बढ़ता है और नींद जल्दी आती है।

रात में सोने से पहले ये छोटे-छोटे बदलाव आपके स्ट्रेस लेवल को कम करके नींद को गहरा बना सकते हैं। महंगी दवाओं की जगह इन आसान और प्राकृतिक विकल्पों को अपनाएं, ताकि हर सुबह आप ताज़गी और एनर्जी के साथ उठें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article