हेल्थ

होली पर आंख में रंग चले जाने पर तुरंत करें ये 4 काम, आंखों को नहीं पहुंचेगा नुकसान

What To Do If Holi Colour Goes Into Eyes In Hindi: होली पर केमिकल युक्त रंग आपकी आंख में चला जाता है, तो यह आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यह आपकी आंखों की पुतलियों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों से जुड़ी कुछ गंभीर स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Image

What To Do If Holi Colour Goes Into Eyes?

What To Do If Holi Colour Goes Into Eyes In Hindi: होली पर हानिकारक रंगों के प्रभावी से अपनी त्वचा और बालों को नुकसान से बचाने के लिए तो हम कई उपाय करते हैं, लेकिन अपनी आंखों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि आंखों की सेहत का ख्याल रखना महत्वपूर्ण है। होली के रंगों में मौजूद सिर्फ आपकी त्वचा और बालों के लिए ही नुकसानदेह नहीं होते हैं, बल्कि अगर ये आपकी आंखों में चले जाते हैं, तो आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की डॉ. प्रीति एस (Regional Head Clinical Services) की मानें, तो अगर होली पर केमिकल युक्त रंग आपकी आंख में चला जाता है, तो यह आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यह आपकी आंखों की पुतलियों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे दृष्टि कमजोर हो सकती है और आंखों से जुड़ी कुछ गंभीर स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है जैसे ग्लूकोमा और आंखों में सूखापन। अच्छी बात यह है कि आँखों होली का रंग चले जाने के तुरंत बाद आप कुछ उपाय कर लें, तो इससे आंखों को किसी भी तरह के गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है। होली पर अगर आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें? इस लेख में डॉ. प्रीति एस. से जानें नुकसान से बचने के टिप्स।

अगर आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें- What To Do If Holi Colour Goes Into Eyes In Hindi

1. आंखों को रगड़ने से बचें

अगर आपकी आंखों में गलती रंग चला जाता है, तो इस दौरान अपने हाथों से आंखों को रगड़ने से बचें। इससे कॉर्निया में घर्षण हो सकता है और इसे नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, अपने हाथों को तुरंत साफ करें।

2. आंखें साफ करें

हाथों को अच्छी तरह साफ करने के बाद हथेलियों में ठंडा पानी भरें और इसमें आंखों को डुबोकर धीरे-धीरे पलकें झपकाने का प्रयास करें, इससे आंखों की सफाई में मदद मिलेगी। लेकिन आंखों पर पानी के छींटे मारने से बचें, इससे आंखों की चोट बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको गर्म पानी के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

3. आई वॉश सॉल्यूशन का प्रयोग करें

आपको भूलकर भी अपनी आंखों को रूमाल या टिश्‍यू से नहीं रगड़ना है, इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। आंख साफ करने के लिए इनके प्रयोग से बचें। आंखों की अच्छी और पूरी तरह से सफाई के लिए एक स्टेराइल आई वॉश सॉल्यूशन का उपयोग करें, जिसका प्रयोग दूषित पदार्थों को हटाने और जलन को शांत करने के लिए किया जाता है।

4. पलकों की ठंडी सिकाई करें

इसकी मदद से आपको आंखों की सूजन और जलन को शांत करने के साथ-साथ आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आप साफ सूती कपड़े का प्रयोग कर सकते हैं। ठंडे पानी में कपड़ा डुबोएं या बर्फ का टुकड़ा रखें और इसे पलकों के ऊपर से सिकाई करें।

इन टिप्स की मदद से आंखों में रंग चले जाने पर भी नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी और आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article