हेल्थ

Depression in Men: कुछ आसान टिप्स जो पुरुषों में बढ़ते डिप्रेशन की समस्या को रख सकती हैं दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:57 AM IST

Depression in Men : पुरुषों में डिप्रेशन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है। इसका कारण पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा उनका खराब लाइफस्टाइल हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते है कि आप डिप्रेशन से दूर हो सकें, तो इसके लिए कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में

Image

पुरुषों के डिप्रेशन को कैसे करें कम

KEY HIGHLIGHTS
  • डिप्रेशन को कम करने के लिए हर एक काम को हां कहने से बचें
  • डिप्रेशन कम करने के लिए एक्सरसाइज है जरूरी
  • डिप्रेशन से बचाव के लिए खुद पर ध्यान देना है जरूरी

Depression in Men : आधुनिक समय में डिप्रेशन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है। इसका कारण आपकी खराब लाइफस्टाइल हो सकती है। मुख्य रूप से पुरुषों में डिप्रेशन बढ़ने का कारण उनकी खराब आदते हो सकती हैं। डिप्रेशन की स्थिति में व्यक्ति को नींद न आना, भूख न लगना, बिना वजह सोचना जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में डिप्रेशन को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका डिप्रेशन कम हो तो इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत हो सकती है। आइए जानते हैं डिप्रेशन को कम करने के लिए पुरुष क्या करें?

पुरुषों को डिप्रेशन कम करने के लिए करने चाहिए ये काम

पुरुषों में डिप्रेशन की परेशानी काफी आम हो चुकी है। अगर आप चाहते हैं कि इस कम किया जाए, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बारे में-

हर चीज को पूरा करने की कोशिश न करें

कई बार डिप्रेशन का कारण आपकी हां हो सकती हैं। जी हां, दरअसल आप कई बार उन चीजों को करने के लिए हां कह देते हैं, जिसे करना आपके लिए स्ट्रेस को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए आप ऐसे काम को न कहें, जिसे आप करना नहीं चाहते हैं। भले ही इससे सामने वाले को बुरा क्यों न लगें। कई बार प्रोफेशनल लाइफ में पुरुषों के साथ ऐसा होता है, इसलिए कोशिश करें कि काम उतना ही करें, जितना आप से हो सके।

खुद पर जरूर दें ध्यान

भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुष अपने स्वास्थ्य पर सही से ध्यान नहीं देते हैं, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर होता है। कई बार पुरुष अपने काम की वजह से सही से धो नहीं पाते हैं। वहीं, भागदौड़ के चलते खानपान पर भी ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने खानपान और नींद पर जरूर ध्यान दें।

एक्सरसाइज न करना

भले ही आप अपनी लाइफ में कितना ही बिजी क्यो न हों, लेकिन आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए अपने नियमित रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। एक्सरसाइज से काफी हद तक डिप्रेशन और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article