हेल्थ

सुबह ब्रेकफास्ट करने का क्या है सही समय? स्किप करने से हो सकते हैं ये नुकसान, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 19, 2024, 02:11 PM IST

सुबह का नाश्ता दिन का पहला मील होता है और ये सेहत के लिए भी बेहद जरूरी माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नाश्ता करने का सही समय क्या है और क्यों सुबह का नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। यहां जानें।

Image

right time to have breakfast

सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है क्योंकि ये शरीर को जरूरी पोषण देने का काम करता है। साथ ही इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। सुबह का नाश्ता इसलिए भी बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन ये कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि सुबह का नाश्ता कितने बजे तक कर लेना चाहिए? आज हम आपको सुबह के ब्रेकफास्ट का सही समय बताने जा रहे हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो सुबह का नाश्ता हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। ब्रेकफास्ट के लिए सबसे सही टाइम सुबह 7 से 8 बजे का होता है। सुबह 10 बजे के बाद ब्रेकफास्ट कभी भी नहीं करना चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर कुछ न कुछ जरूर खा लेना चाहिए। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सुबह का नाश्ता स्किप करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। यहां जानें सुबह का नाश्ता स्किप करने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान

वजन बढ़ता है

ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। ऐसे में इसे स्किप नहीं करना चाहिए। ब्रेकफास्ट स्किप करने एनर्जी लेवल कम होता है और मीठे खाने की क्रेविंग होती है जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

ऊर्जा की कमी

नाश्ता स्किप करने से दिन भर थकान महसूस होती है और ऊर्जा की कमी रहती है। इसलिए एनर्जी लेवल को मेंटेन रखने के लिए नियमित रूप से नाश्ता करना चाहिए। ब्रेकफास्ट करने से दिमाग भी एक्टिव तरीके से काम करता है।

डायबिटीज का खतरा

नाश्ता न करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। जिसके कारण डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर

नाश्ता न करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इस बात का खुलासा कई रिसर्च में किया जा चुका है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article