हेल्थ

हार्ट पेशेंट के लिए बहुत काम की है ये बात, क्या है Golden Hour जो बचा लेगा आपकी जान

हार्ट अटैक एक जानलेवा स्थिति है, जिससे व्यक्ति की जान पर खतरा हो जाता है। इसके आगे की बात करें तो हार्ट अटैक आने पर हर एक सेकंड काफी कीमती होता है। आज हम आपको हार्ट अटैक में गोल्डन आवर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपकी जान बचाने में कारगर साबित हो सकता है।

Image

heart attack

Photo : iStock

हार्ट अटैक दिल से जुड़ी एक कंडीशन है, जिसमें हमारा दिल खून को पंप करना बंद कर देता है। ये एक जानलेवा कंडीशन है, जिससे बहुत से लोग हर साल अपनी जान गंवा देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हार्ट अटैक होने पर एक-एक सेकंड काफी कीमती होता है। क्योंकि यदि समय रहते व्यक्ति का इलाज हो जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। आज हम आपको हार्ट अटैक से जान बचाने में कारगर गोल्डन आवर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

क्या होता है गोल्डन आवर? - What is Golden Hour

जब व्यक्ति को हार्ट अटैक शुरू होता है उसके बाद का 1 घंटा यानी 60 मिनट गोल्डन आवर कहे जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसी समय में हार्ट अटैक के मरीज का इलाज सबसे जरूरी होता है। अगर किसी हार्ट अटैक से पीड़ित इंसान को इस समय के बीच में सही और सटीक इलाज मिल जाए तो उसके बचने की संभावना काफी ज्यादा हो जाती है। यह 60 मिनट हार्ट अटैक के मरीज के लिए बेहद जरूरी होते हैं, इसलिए इसे गोल्डन आवर के नाम से जाता है।

हार्ट अटैक के लक्षण? -Symptoms Of Heart Attack

  • सीने मे तेज दर्द होना।
  • अचानक से चक्कर आना और सिर घूमना।
  • एसिडिटी और सीने में जलन होना।
  • कंधे और गर्दन में दर्द होना।
  • बहुत अधिक सांस फूलना।

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय - Prevention tips from Heart Attack In Hindi

हार्ट अटैक से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लें। यदि आप हेल्दी डाइट और 40 मिनट की एक्सरसाइज रोजाना करते हैं, तो आपको हार्ट अटैक से काफी हद तक बचाव हो सकता है। हालांकि आपको इसके लिए शराब और धूम्रपान को भी छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article